फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Slow pace' of grievance redressal at the 'Sampoorna Samadhan Diwas'

Agra News: संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत निस्तारण की ‘धीमी रफ्तार’

Sun, 21 Jun 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
'Slow pace' of grievance redressal at the 'Sampoorna Samadhan Diwas'
बाह: संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों को सुनते एसडीएम विनोद कुमार
आगरा। जिले की तहसीलों में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना। फतेहाबाद, किरावली, बाह और खेरागढ़ तहसीलों को मिलाकर कुल 294 शिकायतें दर्ज की गईं। हालांकि, हमेशा की तरह इस बार भी मौके पर त्वरित निस्तारण की रफ्तार बेहद धीमी रही और चारों तहसीलों को मिलाकर कुल 15 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


फतेहाबाद में एडीएम नगर यमुनाधर चौधरी ने 77 शिकायतें सुनीं। मौके पर केवल एक ही शिकायत का निस्तारण किया जा सका। इस दाैरान एसडीएम न्यायिक रामकृष्ण चौधरी, तहसीलदार बबलेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार, खंड विकास अधिकारी फतेहाबाद रजत कुशवाहा, एडीओ पंचायत नरेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे। किरावली में एडीएम आजाद भगत सिंह ने 114 शिकायतें सुनीं। मौके पर छह शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दाैरान एसडीएम अभिनव पाठक, एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह, तहसीलदार दीपांकर, नायब तहसीलदार राजपाल सिंह, शुभ्रा अवस्थी, गीतांजलि भारती, राजस्व निरीक्षक संजय गुप्ता, विद्युत उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा मौजूद रहे। बाह में एसडीएम विनोद कुमार ने 42 शिकायतें सुनीं। मौके पर राजस्व विभाग की 4 शिकायतों का निस्तारण हो सका। इस दौरान तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, एसीपी हरेकृष्ण शर्मा, नायब तहसीलदार सुधीर गिरी, बीडीओ नीरज तिवारी आदि रहे। खेरागढ़ में एसडीएम ऋषि राव ने 61 फरियादियों की शिकायतें सुनीं। मौके पर 4 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। इस अवसर पर तहसीलदार सतेंद्र कुमार, नायब हरिशंकर दुबे, अभिषेक कुमार, अनुज दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed