फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Slovakian citizen released from prison after two and a half years sent to his country

Mathura: ढाई साल बाद जेल से रिहा हुआ स्लोवाकिया का नागरिक, भेजा गया अपने देश

Tue, 04 Oct 2022 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Oct 2022 12:14 PM IST
सार

वृंदावन कोतवाली पुलिस ने स्लोवाकिया के नागरिक को बिना वीजा के भारत में रहने के आरोप में 28 जून 2019 को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन
Slovakian citizen released from prison after two and a half years sent to his country
60 वर्षीय सेटला पीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण की नगरी की जेल हो या मंदिर, यहां भक्ति का रास्ता मिल ही जाता है। यही स्थिति मंगलवार को भी देखने को मिली। स्लोवाकिया के निवासी सेटला पीटर जेल में ढाई वर्ष सजा काटने के बाद जब सोमवार शाम को रिहा हुआ तो उसकी आंखों में आंसू थे। होठों पर प्रभु श्रीकृष्ण का नाम था। वेशभूषा पूरी तरह से साधुओं जैसी थी। पुलिसकर्मी उसे दिल्ली एयर पोर्ट पर फ्लाइट में बैठाकर आए। जेल में जब भी कोई धार्मिक आयोजन होता था, वह उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता था।

विज्ञापन

 
स्लोवाकिया निवासी सेटला पीटर (60) भगवान श्री कृष्ण से प्रभावित होकर वृंदावन आए थे। वृंदावन में आकर प्रभु की भक्ति करने लगे। उन्हें पता ही नहीं चला कि कब वीजा की समय सीमा समाप्त हो गई। बिना वीजा के भारत में रहने के आरोप में 28 जून 2019 को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने पीटर को ढाई वर्ष के कारावास और 500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। जून 2022 को उसकी सजा पूरी हो गई परंतु उसका कोई ठिकाना न होने के कारण जेल के अधिकारियों ने उसे बाहर नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नाचते हुए आई मौत: देवी पंडाल में थक कर हुआ बेहोश, अस्पताल पहुंचने तक टूट गई सांसों की डोर

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से विशेष अनुमति प्राप्त कर जेल में नजरबंद किए रखा। बाद में बंदी कल्याणकारी कोष से फ्लाइट का टिकट खरीदा गया और सोमवार की शाम को एलआईयू तथा स्थानीय पुलिस उसे जेल से लेकर दिल्ली पहुंची। मंगलवार सुबह चार बजे दिल्ली से दोहा की फ्लाइट में बैठा दिया गया। जहां से वह वियना और फिर सड़क मार्ग से स्लोवाकिया जाएगा। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्लोवाकिया के नागरिक को उसके देश कर रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed