{"_id":"629c34e59ce2ef6c78429459","slug":"sleeper-bus-overturned-after-colliding-with-divider-on-agra-lucknow-expressway-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 10 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 10 यात्री घायल
Sun, 05 Jun 2022 10:15 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:15 AM IST
सार
आजमगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस फिरोजाबाद के नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह हादसा हो गया। 55 किलोमीटर के पास सवारियों से भरी स्लीपर बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक स्लीपर बस आजमगढ़ से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 55 किलोमीटर पर डिवाइडर से टकराकर बस पलट गई। हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी पहुंच गए।
विज्ञापन
नींद की झपकी बनी हादसे का कारण
पुलिस ने बस में फंसे सभी यात्रियों को निकाला। 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 35 यात्री थे। चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस डिवाइडर से टकराकर पलटी है।
विज्ञापन
ये हुए घायल
- आदित्य वर्धन पुत्र मनोज प्रताप सिंह निवासी- सेक्टर 16 फरीदाबाद
- शेख फरीद पुत्र फरियाद निवासी आजमगढ़
- सूर्यांश पुत्र श्री चंद्र निवासी गाजियाबाद
- गायत्री राय पत्नी अमन राय निवासी मोहम्मदपुर आजमगढ़
- श्रीकांत यादव पुत्र लाल सहाय निवासी आजमगढ़
- रेनू यादव पत्नी श्रीकांत निवासी आजमगढ़
- महिमा यादव पुत्री रिंकू यादव निवासी आजमगढ़
- बस चालक और परिचालक भी घायल हुए