{"_id":"6aa70d258e1550486a047dab","slug":"sleeper-bus-collides-with-trailer-co-driver-beheaded-agra-news-c-25-1-agr1034-1158639-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, सह चालक का सिर धड़ से अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, सह चालक का सिर धड़ से अलग
Mon, 14 Sep 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
ख्ंदौली हादसे में मृतक अजय और अनुज।
खंदौली (आगरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात करीब दो बजे नोएडा से गोंडा जा रही स्लीपर बस अपने आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि सह चालक अजय का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हुई जबकि छह यात्री घायल हैं। सूचना पर एसीपी एत्मादपुर और सर्किल का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक भाग गया।
पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस के सह चालक 40 वर्षीय अजय (निवासी नगला इंच, थाना जसराना, फिरोजाबाद) और बस में सवार अनुज कुमार (25) निवासी बलीपुर भोक, थाना बालपुर, जिला गोंडा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस में सवार अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार होने की वजह से होने का अनुमान है। बस के आगे चल रहे ट्रेलर चालक ने रफ्तार कम की तो बस टकरा गई। हालांकि अभी जांच जारी है। दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर को हटाकर रास्ता साफ कराया गया। ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मजदूरी कर घर लौट रहा था अनुज
अनुज हरियाणा के बहादुरगढ़ में मजदूरी करते थे। वह बस से अपने घर गोंडा लौट रहे थे। घर पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए। हादसे में अरुण (निवासी वरसपुर, गोंडा), गंगाशरण (निवासी दुल्लापुर तरहर, थाना कोतवाली देहात, गोंडा), भीमसेन (निवासी बजादगढ़ उमड़ी बेगमपुर, गोंडा), अजय (निवासी नंदनगर अचानकपुर, बलरामपुर), उमेश (निवासी नंदनगर अचानकपुर, बलरामपुर) और नंदलाल घायल हुए हैं।