फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Skeleton of newborn found in water tank in Agra

यूपी में सनसनीखेज मामला: 500 लीटर की टंकी से निकला नवजात का कंकाल, पुलिस बोली- 15 दिन पुरानी लग रही लाश

Tue, 08 Sep 2026 08:19 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मलपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मलपुरा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 08 Sep 2026 08:19 PM IST
सार

पुलिस ने मौके से कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
Skeleton of newborn found in water tank in Agra
पानी की टंकी में मिला नवजात का कंकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आगरा स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के समीप नहर किनारे मंगलवार शाम एक प्लास्टिक की पानी की टंकी में नवजात का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टंकी से आ रही थी तेज बदबू
मंगलवार शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि मिर्जापुर गांव के पास नहर किनारे 500 लीटर की सफेद प्लास्टिक की पानी की टंकी पड़ी हुई है, जिससे तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और टंकी की जांच की। इस दौरान टंकी के अंदर नवजात का कंकाल दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने मौके से कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बना रहा।
 
विज्ञापन

15 दिन पुराना है कंकाल
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि नवजात के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया कंकाल करीब 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed