{"_id":"69962265bdd24595fe0b33a1","slug":"sixth-baby-shower-and-felicitation-ceremony-concluded-agra-news-c-364-1-ag11021-125349-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छठवीं गोदभराई और सम्मान समारोह संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छठवीं गोदभराई और सम्मान समारोह संपन्न
विज्ञापन
फोटो-
आगरा। कटरा वजीर खां मंदिर कमेटी की ओर से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आगामी पंचकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में छठवीं गोदभराई एवं सम्मान समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। आयोजन मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर महाराज के सानिध्य में हुआ।
महोत्सव के अंतर्गत पारसमल जैन एवं स्नेहलता जैन को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रावक-श्राविकाओं ने मेवा, किशमिश, फल व अखरोट से तीर्थंकर माता की पारंपरिक गोदभराई और तीर्थंकर पिता का तिलक, माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। महिलाओं ने गोदभराई के मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन सुबोध जैन ने किया। संवाद