फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sixteen bangladeshi arrested for lives illegally in mathura

यूपी: मथुरा में फिर पकड़े गए 16 बांग्लादेशी, आधार, पैन कार्ड और डीएल बरामद

Mon, 08 Oct 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजारा, कोसीकलां (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजारा, कोसीकलां (मथुरा) Updated Mon, 08 Oct 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
sixteen bangladeshi arrested for lives illegally in mathura
गिरफ्तार
मथुरा के कोसीकलां में खुफिया एजेंसियों ने ईदगाह के समीप एक कालोनी से पांच महिलाओं, चार बच्चों समेत 16 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इन सभी ने आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड तक बनवा लिए हैं। एक शरणार्थी को भी पकड़ा, जबकि एक फरार है। 
विज्ञापन

 
यह सभी झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं और कूड़ा बीनने का काम करते हैं। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्हें गफ्फूर और मीनू सीमा पार कराकर लाए थे। वो यहां उनसे कूड़ा-प्लास्टिक बीनने का काम कराते थे। अभी तक होडल में रह रहे थे। तीन दिन पूर्व ही होडल से कोसीकलां आए हैं। 
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने बताया कि सात मोबाइल, आठ आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक पैन कार्ड, दो सफेद धातु की जंजीर, एक सिक्का, 500 रुपये नकदी बरामद हुई है। एक शरणार्थी आरोपी जगदीश भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी पकड़े गए बांग्लादेशी

जिले में कई ऐसे गिरोह सक्रिय हो सकते हैं जो अवैध रूप से देश में घुसे लोगों के फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें यहां रुकने में मदद करते हैं। इससे पूर्व 12 से अधिक बांग्लादेशियों को गोवर्धन से एवं पांच को कोसी से पकड़ा गया, लेकिन गिरफ्तारी के बाद पुलिस शांत बैठ गई। 

एलआईयू ने भी आरोपियों की जड़ें तलाशने की कोशिश नहीं की। हालांकि एसपी देहात आदित्य शुक्ला का कहना है कि बांग्लादेशियों की तलाश की जा रही है। जो भी अवैध रूप से रह रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed