{"_id":"5bc0d2cabdec2269b7315ad7","slug":"six-year-old-boy-dies-of-dengue-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से छह वर्षीय इकलौते बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से छह वर्षीय इकलौते बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
डेंगू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की तहसील किरावली अंतर्गत ब्लाक अकोला के एक गांव में छह वर्षीय बालक की डेंगू से मौत हो गई। चार दिन पहले उसे आगरा में भर्ती कराया गया था, जहां से डेंगू की पुष्टि होने पर दिल्ली रेफर किया गया था। रास्ते में हालत ज्यादा बिगड़ने पर घरवाले मथुरा के एक निजी हॉस्पिटल में लेकर चले गए थे, जहां उसकी सांसें थम गईं।
ब्लाक अकोला के एक गांव में छह साल के एक बालक को चार दिन पहले बुखार आने से तबीयत बिगड़ गई थी। इस पर परिजन आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले आए। अस्पताल में जांच के दौरान बालक को डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे शुक्रवार सुबह सर गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी।
रास्ते में हालत बिगड़ने पर मथुरा जिले के प्राइवेट अस्पताल में बालक को भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से घर में कोहराम मच गया। संबंधित गांव के पूर्व प्रधान ने बताया कि मृतक बालक परिवार में इकलौता था और जो शादी के सात वर्ष बाद पैदा हुआ था।
विज्ञापन
इस मामले में सीएमओ डॉ मुकेश वत्स का कहना है कि बच्चे की मौत अगर डेंगू से हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। बता दें कि फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की दो महिलाओं को डेंगू की पुष्टि हुई है, जिनका इलाज आगरा के ही निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।