{"_id":"60a793982cd68771c344cdf6","slug":"six-vaccine-centers-will-be-replaced-due-to-crowd-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: शहर के छह टीका केंद्रों का बदला स्थान, सोमवार से यहां होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: शहर के छह टीका केंद्रों का बदला स्थान, सोमवार से यहां होगा टीकाकरण
Sat, 22 May 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
आगरा में वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सोमवार से कोरोना रोधी टीके नए स्थानों पर लगाए जाएंगे। टीकाकरण के छह स्थान बदले गए हैं। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि जिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जगह की कमी है। उनका स्थान बदला है।
विज्ञापन
यहां भीड़ होने पर लोग आराम से टीका नहीं लगवा पा रहे थे। उन्हें असुविधा हो रही थी। ऐसे में अब इनके नए स्थान चिह्नित कर दिए हैं। नए स्थानों पर पर्याप्त जगह और खुला स्थान होने से टीकाकरण में भीड़ नहीं होगी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो सकेगा।
विज्ञापन
ये केंद्र बदले गए
- पुराना स्थान - नया स्थान
- पीएचसी जीवनी मंडी- विजय क्लब, विजय नगर
- पीएचसी नगला पदी- नगला पालिका दयालबाग परिषद
- पीएचसी नगला बूढ़ी- केन्द्रीय हिंदी संस्थान परिसर
- पीएचसी नया घेर- जल संस्थान परिसर, वॉटर वर्क्स
- पीएचसी हरीपर्वत- कॉसमॉस मॉल, संजय प्लेस
- पीएसची लोहामंडी द्वितीय- अग्रवाल सेवा सदन, लोहामंडी
अंतराल बढ़ने से वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या घटी
कोरोना वैक्सीन के पहले और दूसरे डोज के बीच अंतराल बढ़ने के बाद दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या घटती जा रही है। कोविशील्ड का दूसरी डोज पहले छह से आठ हफ्ते में लगती थी लेकिन अब इसका अंतराल बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया गया है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्र के प्रभारी डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि दिशा-निर्देशों में बदलाव के बाद से दूसरी डोज लगवाने की संख्या घट रही है।
तारीख दूसरी डोज लगी
20 मई 218
19 मई 242
18 मई 231
17 मई 356
15 मई 1316
7305 को वैक्सीन लगाई गई
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि गुरुवार को जिले में 7305 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 7087 को वैक्सीन का पहला और 218 को दूसरा डोज लगाया गया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।