फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six trains including Agra-Lucknow Intercity were canceled till February

फरवरी तक निरस्त रहेगी आगरा-लखनऊ इंटरसिटी, कोहरे में निरस्त हुईं ये गाड़ियां

Fri, 24 Jan 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Jan 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Six trains including Agra-Lucknow Intercity were canceled till February
demo
कोहरे के कारण रेलवे ने ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 जनवरी से बढ़ाकर 29 फरवरी तक कर दिया है। कुछ ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है तो कुछ का आंशिक निरस्तीकरण जारी रखा है। 
विज्ञापन


आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (अप व डाउन) का निरस्तीकरण 29 फरवरी तक बढ़ाया गया है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस (14903) पांच फरवरी से 27 फरवरी तक, (14310) उज्जैनी एक्सप्रेस चार से 26 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


12987 सियालदाह-अजमेर दो फरवरी से एक मार्च तक व अजमेर सियालदाह 29 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इस तरह विभिन्न रूटों की 28 ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गाड़ियों के फेरे कम किए
13007 श्रीगंगानगर हावड़ा तूफान फरवरी में  2, 3, 5, 7, 9, 10, 12, 14, 16, 18, 19, 21, 23, 24, 26, 28 फरवरी को निरस्त रहेगी। इसी तरह हावड़ा श्रीगंगानगर तूफान चार, पांच, सात, नौ, 11, 12,14, 16, 18, 19, 21, 23, 25, 26, 28 को निरस्त रहेगी। पटना कोटा एक्सप्रेस फरवरी में सात, 14, 21, 28 को निरस्त। कोटा पटना एक्सप्रेस फरवरी में आठ, 15, 22, 29 में निरस्त। कामाख्या ईस्ट एक्सप्रेस फरवरी में 5, 12, 19, 26 व प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली कामाख्या ईस्ट 7, 14, 21, 28 को निरस्त। 

आंशिक निरस्त
हावड़ा मथुरा चंबल एक्सप्रेस सात फरवरी से 28 फरवरी तक, मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस तीन फरवरी से 24 फरवरी तक निरस्त।  बदले रूट से गुजरेंगी पटना कोटा एक्सप्रेस (अप व डाउन में ) एक फरवरी से 29 तक कानपुर, टूंडला, मथुरा, भरतपुर के रूट की जगह कानपुर, फर्रुखाबाद, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर होकर गुजरेगी। अछनेरा पर पांच मिनट का हाल्ट रहेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed