{"_id":"620fe2c80c9f4820b66bb266","slug":"six-positive-found-corona-infection-kasganj-news-agr5247550195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक सहित छह कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक सहित छह कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में शुक्रवार को उछाल देखा गया। चिकित्सक सहित छह कोरोना संक्रमित निकले। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी को होम आइसोलेट कर दिया। संक्रमितों का आंकड़ा 792 पर पहुंच गया है।
विभाग को प्राप्त हुई आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में दो लोग कोरोना संक्रमित निकले। जबकि एंटीजन से कराई गई 800 जांच में चार लोग कोरोना संक्रमित निकले। इन संक्रमितों में चार युवा, एक व्यक्ति 40 साल से अधिक आयु का तथा एक सीनियर सिटीजन शामिल हैं। संक्रमितों में आरआर टीम में तैनात चिकित्सक के अलावा दुर्गा कॉलोनी, सहावर के कल्यानपुर, सिढपुरा के कलानी, पटियाली के गंगपुर में कोरोना संक्रमित निकले। इनके संक्रमित निकलते ही चिकित्सकों की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट करने के साथ ही दवा की किट उपलब्ध कराई। जबकि चार लोग स्वस्थ हो गए। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 18 हो गई है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि जिला में अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। जरा सी भी लापरवाही खतरनाक हो सकती है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी।