फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six people of the village named in the case of murder of the youth

युवक की हत्या के मामले में गांव के छह लोग नामजद

Thu, 13 Jan 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Six people of the village named in the case of murder of the youth
पिनाहट। केबल चोरी होने के विवाद में मंगलवार की रात मंसुखपुरा के गांव बाज का पुरा गांव में हुई युवक ओमप्रकाश सिंह की हत्या के मामले में गांव के छह लोगों को नामजद किया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में रिश्तेदार व परिचितों के यहां दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश के पिता सोबरन सिंह ने बुधवार को हत्या की तहरीर दी। इसमें लिखा है कि मंगलवार की रात ओमप्रकाश खेत से घर आ रहा था। तभी घात लगाकर बैठे गांव के आकाश, अमरीश, रामकिशोर, सौरभ, रिषी व नंदू ने लाठी-डंडों हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर वह बीच बचाव करने दौड़े, तो हमलावर भाग निकले। मौके पर ओमप्रकाश घायल पड़ा था। अस्पताल लेकर जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ पिनाहट दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। रिश्तेदार व परिचितों के यहां दबिश दी गई थी, लेकिन आरोपी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed