{"_id":"618d14d519a00d01956da021","slug":"six-peacocks-found-dead-in-the-farms-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: खेतों में मृत मिले छह मोर, चार थे बेहोश, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: खेतों में मृत मिले छह मोर, चार थे बेहोश, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम
Thu, 11 Nov 2021 06:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Nov 2021 06:34 PM IST
सार
आगरा के लालऊ गांव के खेतों में गुरुवार सुबह 10 मोर पड़े मिले। इनके मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीमों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी।
विज्ञापन
जमीन पर पड़े मृत मोर,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिलने से हड़कंप मच गया। गांव लालऊ स्थित एक शीतगृह के समीप न्यू दक्षिणी बाईपास किनारे खेतों में 10 मोर पड़े मिले थे। इनमें छह मर चुके हैं। चार बेहोश थे, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अमन चाहर ने बताया कि शीतगृह के पास 18 मोर मृत पड़े मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम मौके पर पहुंची। वल्डलाइफ टीम के सदस्य ऋषि सिहं ने बताया कि मौके पर 10 मोर मिले थे। जिनमें पांच मरे हुए थे।
विज्ञापन
पांच मोरों को एंबुलेंस से सिकंदरा लाया गया, जिनमें एक और मर गया था। वन विभाग ने मरे हुए मोरों का स्थानीय पशु चिकित्सक मनोज शर्मा द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। इसकी रिपोर्ट आने पर ही मोरों की मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन