फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six month baby girl found dead in canal in the firozabad

नहर में मिला छह माह की बच्ची का शव, हत्या की आशंका पर पिता हिरासत में

Mon, 16 Sep 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
six month baby girl found dead in canal in the firozabad
घटनास्थल पर ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
थाना जसराना के गांव दारापुर रसैनी में छह माह की बालिका की नहर में डूबने से मौत हो गई। हत्या की आशंका पर पुलिस ने बालिका के पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि पिता ने बच्ची को नहर में फेंक दिया। बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हिरासत में लिए पिता से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर को डायल 100 को सूचना मिली कि दारापुर रसैनी पुल पर गांव के ही रवि ने अपनी 6 माह की पुत्री रव्या को नहर में फेंक दिया है। पीआरबी मौके पर पहुंची। बच्ची के नहर में डूबने की सूचना पर ग्रामीणों के साथ परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से एक किलोमीटर आगे जाकर लोगों ने बालिका के शव को बाहर निकाल लिया। शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे परिजनों के बारे में पीआरबी ने सूचना थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया वहीं पिता रवि को भी हिरासत में लिया है। कोतवाल गिरीशचंद्र ने कहा सूचना मिली थी पिता ने अपनी छह माह की पुत्री को नहर में फेंककर हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पिता बोला बेटी को पानी पिलाते समय हुआ हादसा
पिता रवि ने बताया उसने गांव की ही युवती से प्रेम विवाह किया था। पुत्री के बीमार होने पर उसे दवा दिलाने शिकोहाबाद जा रहा था। प्यास लगने पर नहर में पुत्री को पानी पिला रहा था तभी हादसा हो गया। हत्या का आरोप गलत है। हालांकि परिवार के अन्य लोग इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed