फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six lane road work incomplete in agra

प्रधानमंत्रीजी, यहां सिक्सलेन प्रोजेक्ट करवा दीजिए पूरा, पड़ रही है तारीख पर तारीख

Mon, 28 May 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 28 May 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
six lane road work incomplete in agra
रोड अध्ाूरी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बागपत में जिस 135 किमी. लंबे ईस्टर्न पेरिफेरेल वे का उद्घाटन किया, बताया जा रहा है कि वह 500 दिन के रिकार्ड समय में पूरा कर लिया गया। 
विज्ञापन


भाजपाई यह कहते फूले नहीं समा रहे कि मोदी सरकार में हाईवे बनाने की रफ्तार दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में ताजनगरी के लोग यह देखकर हैरान है कि यहां के प्रोजेक्ट कछुवे से भी धीमी गति से क्यों चल रहे हैं? 
विज्ञापन


एनच-2 के चौड़ीकरण को ही देख लीजिए। 1300 दिन बाद भी काम अधूरा है। डेडलाइन पर डेडलाइन दी जा रही है लेकिन इस रात की सुबह अभी दूर दूर तक नजर नहीं आ रही। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन

six lane road work incomplete in agra
अध्ाूरा काम - फोटो : अमर उजाला
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी 95 फीसदी कार्य पूरा होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन सिकंदरा से वाटर वर्क्स तक का दस किलोमीटर के क्षेत्र में तमाम काम अधूरे पड़े हैं।

कहीं नाला अधूरा तो कहीं सर्विस लेन पर गिट्टी डालकर छोड़ दी हैं। कहीं हाईवे के बीच में रेलिंग का काम भी पूरा नहीं हो सका है। लोग परेशान हैं, एल एंड टी के अधिकारी नियमों को ताक पर रखकर कार्य करा रहे हैं।

एनएच-2 के चौड़ीकरण का काम दिसंबर 2014 में शुरू हुआ था। अभी तक साढ़े तीन साल यानी 42 महीने हो चुके हैं। इन्हें दिनों में बदलें तो लगभग 1300 दिन हैं। कार्यदायी संस्था रिलायंस इन्फ्रा और एल एंड टी के अफसरों ने शुरू से ही धीमी चाल पकड़ी। 

ताक पर रखे मानक, अंधेरे में हो रहा काम

six lane road work incomplete in agra
डायवर्ट रूट - फोटो : अमर उजाला
अब बेतरतीब ढंग से कराए जा रहे कार्यों ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सिकंदरा से लेकर वाटर वर्क्स तक चौड़ीकरण टुकड़ों में किया जा रहा है। कहीं गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं तो कहीं नाला निर्माण के लिए हाईवे के किनारे लोहे के पाइप डालकर सर्विस लेन को बंद कर रखा है। 

टुकड़ों में काम करने से वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कहीं ईंटें, कहीं गिट्टी तो कहीं गड्ढों से भरा हाईवे खतरनाक हो चला  है।

कार्यदायी संस्था एल एंड टी ने चौड़ीकरण के कार्य में मानकों को ताक पर रख दिया है। निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह का संकेतक नहीं लगाया जा रहा है। 

अफसर का है ये कहना

इससे ज्यादा लापरवाही क्या हो सकती है कि रेलिंग लगाने का काम अंधेरे में गाड़ियों की रोशनी में किया जाता है। डंपर, ट्रैक्टर की लाइट जलाकर रेलिंग लगाई जाती है। कई दोपहिया वाहन चालक गुरुद्वारा के पास निर्माणाधीन रेलिंग से टकराकर घायल हो चुके हैं।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहम्मद शफी का कहना है कि काम अंतिम चरण में है। इसे जून तक पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कई जगह अतिक्रमण, यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण देरी हो रही है। मई के अंतिम सप्ताह में निरीक्षण करके रिपोर्ट देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed