फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six km long tunnel from Khandari to Taj Mahal ready of agra metro project

Agra Metro: टीबीएम यमुना ने पूरी की खुदाई...ताजमहल तक छह किमी लंबी सुरंग तैयार, दिसंबर से कर सकेंगे सफर

Wed, 28 May 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 28 May 2025 12:06 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज होते हुए मंगलवार को टीबीएम ने मन:कामेश्वर तक सुरंग निर्माण पूरा कर लिया। इसके समानांतर दूसरी सुंरग की खुदाई में दो टीबीएम कार्य कर रही है।

विज्ञापन
six km long tunnel from Khandari to Taj Mahal ready of agra metro project
आगरा मेट्रो की सुरंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताजमहल से खंदारी तक 6 किमी लंबी सुरंग तैयार हो गई है। जिसमें दिसंबर तक भूमिगत मेट्रो दौड़ेगी। टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) यमुना ने मंगलवार को आगरा कॉलेज से मन:कामेश्वर तक खुदाई कार्य पूरा कर लिया। दूसरी सुरंग भी अगले सप्ताह तक तैयार हो सकती है।
विज्ञापन


आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट में दो कॉरिडोर हैं। पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक करीब 14 किमी. लंबा है। जिसमें 13 स्टेशन बनेंगे। छह एलिवेटिड व सात भूमिगत स्टेशन होंगे। पहले कॉरिडोर में दो टीबीएम मशीनों से दोहरी सुरंग खोदी गई है। पहले चरण में ताजमहल, आगरा किला व रामलीला मैदान तक सुरंग बनाई। 
विज्ञापन


दूसरे चरण में टीबीएम यमुना को आगरा कॉलेज से लांच किया गया था। एसएन मेडिकल कॉलेज होते हुए मंगलवार को टीबीएम ने मन:कामेश्वर तक सुरंग निर्माण पूरा कर लिया। इसके समानांतर दूसरी सुंरग की खुदाई में दो टीबीएम कार्य कर रही है। जिनका काम अगले सप्ताह तक पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय के अनुसार पहले कॉरिडोर की अप लाइन टनल की खुदाई पूरी हो चुकी है। इस कार्य में करीब 10 महीने का समय लगा। इतने बड़े प्रोजेक्ट में एक भी दुर्घटना नहीं घटी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) ने टनल निर्माण के उच्च मानक स्थापित किए हैं। 


उन्होंने कहा कि ताज पूर्वी गेट से आईएसबीटी तक दिसंबर तक मेट्रो संचालन शुरू हो जाएगा। भूमिगत मेट्रो की सुरंग का व्यास 5.8 मीटर है। जबकि टीबीएम 6.6 मीटर व्यास में खुदाई करती है। खुदाई के बाद मिट्टी को धंसने से रोकने के लिए सुरंग में कंक्रीट की रिंग लगाई जाती हैं। आगरा कॉलेज से मन:कामेश्वर तक 4200 रिंग लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed