{"_id":"5cd03300bdec22073a5fc554","slug":"six-feet-rat-snake-in-syndicate-bank-mathura-wildlife-team-rescue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः सिंडिकेट बैंक की शाखा में निकला छह फुट लंबा सांप, देखकर मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः सिंडिकेट बैंक की शाखा में निकला छह फुट लंबा सांप, देखकर मची अफरा-तफरी
Mon, 06 May 2019 07:11 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 May 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
बैंक में निकला सांप
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के रायपुरा जाट स्थित सिंडिकेट बैंक में वाटर डिस्पेंसर के नीचे लगभग छह फुट लंबा रैट स्नेक पाया गया। सांप की सूचना से बैंक कर्मचारियों में खलबली मच गई। सांप को वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट द्वारा सुरक्षित बचाया गया। टीम द्वारा सांप को निगरानी में रखा गया है।
सिंडिकेट बैंक के कर्मचारियों के लिए सोमवार की सुबह काफी अफरा-तफरी की रही। बैंक परिसर में छह फुट लंबे रेट स्नेक को देखा। सांप की दहशत से कर्मचारियों ने सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। बैंक द्वारा वाइल्डलाइफ एसओएस की इमरजेंसी हेल्पलाइन पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी।
वन्यजीव संरक्षण संस्था की रैपिड रिस्पांस यूनिट से दो प्रशिक्षित लोग तुरंत स्थान पर पहुंचे। उन्होंने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिसके बाद वहां मौजूद बैंककर्मी और ग्राहकों ने चैन की सांस ली।

Trending Videos
सिंडिकेट बैंक, रायपुरा जाट के शाखा प्रबंधक मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि सांप को सबसे पहले सफाई कर्मचारी द्वारा काउंटर के पास देखा गया था। जहां से वह पानी के डिस्पेंसर के पास पहुंच गया। हालांकि उस समय बैंक में बैंक कर्मचारी और ग्राहक थे, इसलिए वाइल्डलाइफ एसओएस टीम से उनकी मदद मांगी।
वाइल्डलाइफ एसओएस के संरक्षण परियोजना के निर्देशक, बैजू राज एम.वी ने कहा कि रेट स्नेक को रेस्क्यू करने के समय बैंक में कई ग्राहक मौजूद थे। ऐसे मौके पर अगर सांप बहार निकल आता तो स्थिति और खराब हो सकती थी। रेट स्नेक को फ़िलहाल निगरानी में रखा है और उसके शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करने के बाद उसे वापस अपने प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि तापमान बढ़ने के साथ, सांपों का इमारतों और आवासीय क्षेत्रों में आना बहुत आम बात है। सांप दिन के गर्म समय में अक्सर ठंडे स्थानों पर ही रहना पसंद करते हैं।