फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six electricity feeders including medical college will be closed for three hours on Monday in Agra

आगरा: ताजनगरी में आज तीन घंटे होगी बिजली कटौती, बंद रहेंगे शहर के छह बिजली फीडर

Mon, 18 Oct 2021 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Oct 2021 12:25 AM IST
सार

आगरा में सोमवार को तीन घंटे तक बिजली की कटौती होगी। सुबह 7 से 10 बजे तक एसएन मेडिकल कॉलेज, संजय प्लेस, न्यू आगरा, तोता का ताल, जगदीशपुरा, शाह मार्केट सहित छह बिजली फीडर बंद रहेंगे। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पहले ही सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी स्टोर कर लें।  

विज्ञापन
Six electricity feeders including medical college will be closed for three hours on Monday in Agra
बिजली कटौती (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

आगरा में त्योहार से पहले विद्युत फीडरों की लाइन व कमियों को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को सुबह 7 से 10 बजे तक मेडिकल कॉलेज, संजय प्लेस, न्यू आगरा, तोता का ताल, जगदीशपुरा, शाह मार्केट सहित छह बिजली फीडर बंद रहेंगे। इनसे पोषित इलाकों में तीन घंटे की घोषित बिजली कटौती होगी। रविवार को भी तीन घंटे की कटौती की गई।

विज्ञापन


पॉवर ट्रांसमिशन की ओर से लगातार दूसरे दिन शहर में बड़ी कटौती होगी। रविवार को शास्त्रीपुरम स्थित 132 केवी सब स्टेशन से पोषित सिकंदरा, खेरिया, सुभाष पार्क, औद्योगिक क्षेत्र, जवाहरपुरम, आवास विकास कॉलोनी, केदार नगर, शाहगंज सहित नौ फीडर पर तीन घंटे की कटौती की गई। 
विज्ञापन


रविवार को 50 हजार उपभोक्ता हुए प्रभावित
50 हजार से अधिक  उपभोक्ता प्रभावित हुए। सुबह जब लोग उठे, तो घरों में बिजली नहीं थी। नहाने के लिए पानी नहीं मिला। सबमर्सिबल पंप नहीं चले। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। करीब 10 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉवर ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता अमित कुमार सिंह ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए 33 केवी क्षमता के फीडरों की लाइन पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। सोमवार को सिकंदरा स्थित 220 केवी सब स्टेशन से पोषित छह इलाकों में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। 

उन्होंने बताया कि 220/33 केवी सब स्टेशन पर 60 एमवीए के दोनों ट्रांसफार्मर चालू रहेंगे लेकिन इनसे बिजली आपूर्ति नहीं होगी। आइसोलेटर, बस के क्लैंप बदले जाएंगे। जंपर कसे जाएंगे। अन्य मरम्मत कार्य होगा। उन्होंने कहा कि 10 बजे बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू हो जाएगी।

बिजली उत्पादन में आई कमी
कोयले की कमी से प्रदेश में बिजली का उत्पादन प्रभावित है। कमी को पूरा करने के लिए पॉवर कॉरपोरेशन को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। शनिवार को सूबे में उत्पादन में पांच हजार मेगावॉट की कमी आई। इधर टीटीजेड में सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए। देहात में 24 घंटे की जगह 18 घंटे का विद्युत रोस्टर है। आपूर्ति 10 से 12 घंटे हो रही है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed