आगरा: ताजनगरी में आज तीन घंटे होगी बिजली कटौती, बंद रहेंगे शहर के छह बिजली फीडर
आगरा में सोमवार को तीन घंटे तक बिजली की कटौती होगी। सुबह 7 से 10 बजे तक एसएन मेडिकल कॉलेज, संजय प्लेस, न्यू आगरा, तोता का ताल, जगदीशपुरा, शाह मार्केट सहित छह बिजली फीडर बंद रहेंगे। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पहले ही सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी स्टोर कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में त्योहार से पहले विद्युत फीडरों की लाइन व कमियों को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को सुबह 7 से 10 बजे तक मेडिकल कॉलेज, संजय प्लेस, न्यू आगरा, तोता का ताल, जगदीशपुरा, शाह मार्केट सहित छह बिजली फीडर बंद रहेंगे। इनसे पोषित इलाकों में तीन घंटे की घोषित बिजली कटौती होगी। रविवार को भी तीन घंटे की कटौती की गई।
पॉवर ट्रांसमिशन की ओर से लगातार दूसरे दिन शहर में बड़ी कटौती होगी। रविवार को शास्त्रीपुरम स्थित 132 केवी सब स्टेशन से पोषित सिकंदरा, खेरिया, सुभाष पार्क, औद्योगिक क्षेत्र, जवाहरपुरम, आवास विकास कॉलोनी, केदार नगर, शाहगंज सहित नौ फीडर पर तीन घंटे की कटौती की गई।
रविवार को 50 हजार उपभोक्ता हुए प्रभावित
50 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। सुबह जब लोग उठे, तो घरों में बिजली नहीं थी। नहाने के लिए पानी नहीं मिला। सबमर्सिबल पंप नहीं चले। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। करीब 10 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई।
पॉवर ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता अमित कुमार सिंह ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए 33 केवी क्षमता के फीडरों की लाइन पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। सोमवार को सिकंदरा स्थित 220 केवी सब स्टेशन से पोषित छह इलाकों में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि 220/33 केवी सब स्टेशन पर 60 एमवीए के दोनों ट्रांसफार्मर चालू रहेंगे लेकिन इनसे बिजली आपूर्ति नहीं होगी। आइसोलेटर, बस के क्लैंप बदले जाएंगे। जंपर कसे जाएंगे। अन्य मरम्मत कार्य होगा। उन्होंने कहा कि 10 बजे बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू हो जाएगी।
बिजली उत्पादन में आई कमी
कोयले की कमी से प्रदेश में बिजली का उत्पादन प्रभावित है। कमी को पूरा करने के लिए पॉवर कॉरपोरेशन को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। शनिवार को सूबे में उत्पादन में पांच हजार मेगावॉट की कमी आई। इधर टीटीजेड में सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए। देहात में 24 घंटे की जगह 18 घंटे का विद्युत रोस्टर है। आपूर्ति 10 से 12 घंटे हो रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।