फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six died after massive accident in mathura

मथुराः खड़े ट्रक में जा घुसा टेंपो, 4 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत

Fri, 03 Nov 2017 07:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 03 Nov 2017 07:16 AM IST
विज्ञापन
six died after massive accident in mathura
हादसा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के छाता में हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार बच्चे और दो पुरुष हैं। ये सभी अपने ही ऑटो से फर्रुखाबाद से एनएच 2 के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। मथुरा में हादसा हो गया।   
विज्ञापन


बताया गया है कि फर्रुखाबाद जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी लालाराम के बेटे सोबरन, सतीश चंद्र और वीरभान सिंह दिल्ली में मजदूरी करते हैं और वहीं परिवार के साथ रहते हैं। सोबरन टेंपो चलाता है जबकि दोनों भाई फैक्ट्री में काम करते हैं। 
विज्ञापन


दिवाली पर यह तीनों भाई अपने परिवार को लेकर गांव नवादा आए थे। क्योंकि 31 अक्तूबर को इनकी भांजी की शादी थी लिहाजा शादी में शामिल होने के बाद एक नवंबर की रात को करीब नौ बजे वापस दिल्ली जाने को निकले थे। सभी सोबरन के टेंपो में सवार थे। टेंपो को सोवरन ही चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो में थे 14 लोग

six died after massive accident in mathura
हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुरुष, महिलाएं और बच्चों को मिलाकर 14 लोग टेंपो में बैठे थे। करीब 200 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद गुरुवार की तड़के करीब पांच बजे टेंपो आगरा-दिल्ली हाईवे पर छाता में पेप्सी फैक्ट्री के पास (अजीजपुर गांव के करीब) सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। 

इस हादसे में सोबरन (40) और उसकी बेटी झानवी (8) और मुस्कान (6) की मौत हो गई। वहीं सोबरन का भाई सतीश चंद्र (35) और उसके बेटे दीपक (9) की भी मौत हो गई। 

इस हादसे में वीरभान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके बेटे निखिल (12) की मौत हो गई। दो महिलाओं समेत आठ घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। माना जा रहा है कि टेंपो चालक सोबरन को नींद की झपकी आ जाने के कारण टेंपो ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed