फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six arrested for betting on IPL match online in mainpuri

आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे छह युवक गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

Sun, 18 Oct 2020 09:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Oct 2020 09:15 AM IST
सार

  • पकड़े गए आरोपी कार में बैठकर सट्टा लगवा रहे थे। आरोपियों के पास से 16 मोबाइल, लैपटॉप, डेबिट कार्ड और नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन
six arrested for betting on IPL match online in mainpuri
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने वाले गिरोह के छह सदस्यों गिरफ्तार किया है। इनके पास से लैपटॉप, 16 मोबाइल, कार, डेबिट कार्ड और हजारों रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस अब आरोपियों के साथियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि छाछा तिराहे से आलीपुर खेड़ा जाने वाले मार्ग पर एक बाग में कुछ संदिग्ध एक कार में मोबाइल और लैपटॉप के साथ बैठे हैं। प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने दबिश देकर कार में बैठे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन



पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। उनके कब्जे से 16 मोबाइल, एक लैपटॉप, कार, तीन डेबिट कार्ड, हजारों रुपये बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी पकड़े गए

एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि उपेंद्र सिंह पुत्र जोगराज सिंह निवासी जीवालाल कॉलोनी, आशीष जैन पुत्र पुष्पेंद्र जैन निवासी मोहल्ला सरायज्ञान, अमित प्रताप सिंह पुत्र ज्ञानेंद्र प्रताप निवासी महेंद्र नगर राधा रमन रोड, निशांत जैन पुत्र नरेंद्र जैन मोहल्ला सरायज्ञान, प्रतीक सक्सेना पुत्र प्रदीप सक्सेना निवासी करहल रोड, नरायण वर्मा पुत्र नौरतन लाल वर्मा निवासी मोहल्ला अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। 

उपेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वे लोग सुनसान जगह पर लैपटॉप और मोबाइल के जरिए लोगों से संपर्क कर मैच की हार जीत पर सट्टा लगवाते थे। ऑनलाइन रुपये लेने के साथ ही जीत पर कैश ट्रांसफर एप के जरिए लोगों के खाते में भेज देते थे।

ताजनगरी का रहने वाला है मास्टरमाइंड

एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोग और उनके साथी ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे। वे लोग आगरा के रहने वाले बुकी जॉली, बबलू, अज्जू लंगड़ा को बुकिंग देते थे। एसपी ने बताया कि शहर के कई प्रतिष्ठत लोग भी इस धंधे में शामिल हैं। 

पूछताछ के दौरान सराफा व्यापारी लव वर्मा मां दुर्गा ज्वैलर्स निवासी करहल रोड संता बसंता चौराहा के पास, अनुराग चौहान, विशाल और संजय गुप्ता निवासी मोहल्ला छपट्टी के नाम सामने आए हैं। पुलिस सभी वांछितों की तलाश कर रही है। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पकड़ा गया निशांत है सभासद

आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने के मामले में गिरफ्तार हुआ निशांत जैन मोहल्ला सरायज्ञान का सभासद है। इसके अलावा वांछितों में सराफा व्यापारी लव वर्मा व कई प्रतिष्ठित लोग इस धंधे से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। 

दूसरे राज्यों में भी लगवाते थे सट्टा

जनपद ही नहीं आईपीएल सट्टेबाजी में शामिल लोग दूसरे राज्यों में भी इस काम को अंजाम देते थे। एसपी के अनुसार ये लोग दूसरे राज्यों, जनपदों में जाते थे। वहां होटल में कमरा किराए पर लेकर लैपटॉप व फोन के जरिए सट्टेबाजी का धंधा करते थे। सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र सिंह व उनकी टीम का खुलासे में अहम योगदान रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed