{"_id":"69b089fe95ddb299ca07aead","slug":"six-accused-of-theft-released-due-to-recovery-of-goods-and-lack-of-independent-witness-agra-news-c-364-1-sagr1046-126193-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: माल बरामदगी और स्वतंत्र गवाह के अभाव में चोरी के 6 आरोपी रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: माल बरामदगी और स्वतंत्र गवाह के अभाव में चोरी के 6 आरोपी रिहा
Wed, 11 Mar 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
आगरा। कोल्ड स्टोर में लगे ट्रांसफाॅर्मर से कॉपर वायर और तेल चुराने के मामले में 6 आरोपियों ने अदालत में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। एडीजे-20 सत्यजीत पाठक ने मंगलवार को माल बरामदगी और स्वतंत्र गवाह के अभाव में रिहाई के आदेश दे दिए।
थाना डौकी में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कोल्ड स्टोर की चहारदीवारी तोड़कर 26 जनवरी को चोरों ने ट्रांसफाॅर्मर से कॉपर वायर और तेल चोरी किया था। पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी धौलपुर निवासी कप्तान सिंह, धर्मेंद्र, मुकेश, शिव नारायण, अनिल और सुरेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत प्रार्थनापत्र की सुनवाई के दौरान आरोपियों के अधिवक्ताओं ने तर्क दिए कि आरोपी 4 फरवरी की शाम 5:30 बजे कार से आगरा रिश्तेदारी में आए थे। पुलिस ने बाहर की गाड़ी देख रोक ली। उस दौरान पुलिस से विवाद होने पर उन्हें झूठा आरोपी बना दिया। उनसे कोई बरामदगी भी नहीं हुई और न स्वतंत्र गवाह है।