फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   situation about to uncontrol in balkeswar

बल्केश्वर में माहौल बिगड़ने से बचा

Sat, 24 Oct 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sat, 24 Oct 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
situation about to uncontrol in balkeswar
बल्केश्वर में शुक्रवार रात करीब 10 बजे धार्मिक जुलूस के दौरान घर के पास खड़े एक युवक को डंडा लग जाने से दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से नारेजाबी होने लगी। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह माहौल बिगड़ने से बचाया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में ही जुलूस निकाला गया। बल्केश्वर में भी पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

जुलूस मोहल्ला रजवाड़ा से निकला था। इसमें कुछ लोग हाथों में रॉड और डंडे लेकर चल रहे थे। रात दस बजे यह बल्केश्वर में पहुंचा। यहीं का रहने वाला युवक रोबिन सक्सेना उस समय प्राइवेट कंपनी से ड्यूटी कर घर लौटा था। वह घर के पास ही खड़ा था कि वहां से जुलूस गुजरने के दौरान उसे डंडा लग गया। उसने शोर मचाया कि उसे डंडा जान बूझकर मारा गया है। इस पर आस पास के लोग जमा हो गए। जुलूस में शामिल लोग नारेबाजी करने लगे। रोबिन पक्ष के लोगों ने भी धार्मिक नारे लगाने शुुरू कर  दिए।
विज्ञापन

जुलूस के साथ चल रहे दो सिपाहियों की सूचना पर थाना से पुलिस पहुंच गई। थोड़ी देर में सीओ हरिपर्वत एके सिंह भी आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। रोबिन पक्ष के सोम का आरोप था कि डंडा जानबूझकर मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ ने बताया कि युवक को डंडा लगने पर कुछ हंगामा हुआ था। पुलिस के समझाने पर लोग मान गए। अब कोई विवाद नहीं है। किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed