फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIT inspected the scene of teacher murder case

Agra News: शिक्षक हत्याकांड में एसआईटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Mon, 10 Jun 2024 01:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
SIT inspected the scene of teacher murder case
मैनपुरी। थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड निवासी शिक्षक हेम सिंह हत्याकांड के खुलासे को लेकर एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। रविवार को टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कई लोगों से पूछताछ भी की। बता दें कि 25 जनवरी को शिक्षक की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। एसपी के आदेश पर सात सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

भोगांव क्षेत्र में 25 जनवरी को शिक्षक हेमसिंह की तीन गाेलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई ने चार संदिग्धों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराय था। लेकिन भोगांव पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी। एक संदिग्ध ने न्यायालय में समर्पण कर दिया और जमानत पर बाहर भी आ गया। मृतक के परिजन की मांग पर एसपी विनोद कुमार की ओर से शिक्षक हत्याकांड के खुलासे को लेकर एएसपी राहुल मिठास की अध्यक्षता में सात सदस्यीय टीम गठित की गई थी। जांच भी भोगांव थाना प्रभारी से हटाकर किशनी थाना प्रभारी को सौंपी है। रविवार को एसआईटी जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। गहनता के साथ निरीक्षण करने के साथ ही कई लोगों से पूछताछ भी की। शिक्षक हत्याकांड के खुलासे को लेकर गठित एसआईटी प्रमुख एएसपी ने जल्द खुलासा किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed