{"_id":"65525b9a3de3b64045063136","slug":"sisters-will-come-to-jail-to-do-tilak-of-brothers-on-bhai-dooj-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-7388-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाई दूज पर जेल में भाइयों का तिलक करने पहुंचेंगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाई दूज पर जेल में भाइयों का तिलक करने पहुंचेंगी बहनें
Mon, 13 Nov 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जेल में बंद भाइयों को भाईदूज पर दिवाली के बाद तिलक करने के लिए बहनें जेल में पहुंचेंगी। बड़ी संख्या में बहनों के पहुंचने की संभावना के चलते जेल अधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। बहनों की सुविधा तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3 काउंटर बनाए जाएंगे।
अपराध करने के बाद जेल में बंद भाइयों को भाईदूज पर तिलक करने के लिए महिलाएं जेल में पहुंचती हैं। महिलाएं अपने भाइयों के लिए मिठाई सहित खील-बतासे भी लेकर पहुंचती हैं। कोरोना काल में मिलाई पर सख्ती की गई थी। अब मिलाई करने के लिए नियमों के तहत ढि़लाई दी जाएगी। जेलर की देखरेख में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।
जेल परिसर में बनाए गए तीन काउंटरों पर अलग-अलग काम होगा। पहले काउंटर पर मिलाई पर्ची बनाई जाएगी। दूसरे काउंटर पर मिलने वाले का आधार कार्ड चेक किया जाएगा। तीसरे काउंटर पर मिलाई करने वालों द्वारा लाए गए सामान की चेकिंग की जाएगी। इसके बाद कतारबद्ध तरीके से उनको जेल में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
भाई केे माथे पर तिलक करने को मिलाई करने के लिए पहुंचने वाली बहनें अपने साथ घर की बनी हुई मिठाई, फल, मेवा, तिलक करने की सामिग्री ही ले जाने की अनुमति दी जाएगी। सारा सामान चेक होने के बाद ही जेल के अंदर ले जाने दिया जाएगा। बाजार की बनी हुई मिठाई ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।