फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sisters missed their wrists to tie Rakhi

Agra News: बहनों से छूट गईं राखी बांधने वाली कलाई

Tue, 18 Jun 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Jun 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sisters missed their wrists to tie Rakhi
भोगांव।
विज्ञापन

गांव महानंदपुर में तालाब में डूब कर दो बच्चों की मौत के साथ ही बहनों के हाथ से राखी बांधने वाली कलाइयां हमेशा के लिए छूट गईं। मृतक यश और अंकित की मौत के बाद बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया है।

सोमवार को गांव महानंदपुर धुबैया निवासी अंकित (12) साथी यश यादव (8) व दो अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था। तालाब के पास खेलते समय सभी दोस्त तालाब में नहाने के लिए उतर गए थे। इस दौरान गहराई में चले जाने की वजह से अंकित और यश की जान चली गई। हादसे में माता पिता के इकलौते पुत्रों की मौत के बाद परिजन का रो- रोकर बुरा हाल है। सोमवार शाम यश का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं अंकित का अंतिम संस्कार मंगलवार की सुबह सेना में कार्यरत चाचा के आने के बाद किया गया। इकलौते होने की वजह से बहनें भी उनसे प्रेम रखती थीं। दोनों की मौत के बाद अब बहनों के हाथ से भाइयों की कलाई हमेशा के लिए छूट गई है। इसका दर्द बहनों की आंखों से बहते हुए आंसू बयां करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed