फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sister kept screaming outside, the young man hanged himself in the room

बहन बाहर चीखती रही, कमरे में युवक ने लगा ली फांसी

Tue, 17 Aug 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sister kept screaming outside, the young man hanged himself in the room
बाह। जरार कस्बे के रहने वाले रेलवे कर्मी प्रहलाद बघेल के घर राखी से पहले ही मातम पसर गया। उनके इकलौते बेटे संतोष कुमार (32) ने सोमवार की शाम कमरे में बंद होकर फंदे से लटककर जान दे दी। उसे ऐसा करते देख दरवाजे के बाहर खड़ी उसकी बहन चीखती रही। रक्षाबंधन पर किसे राखी बांधेंगी? इसकी भी दुहाई देती रही। हालांकि चीखें सुनकर जब तक अन्य लोग जुटते और दरवाजा तोड़ते संतोष की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन

जरार निवासी प्रहलाद बघेल रेलवे में कार्यरत हैं। उनका इकलौता बेटा संतोष पत्नी पिंकी, बेटों करन (7), अर्जुन (5),कृष्णा (3), ध्रुव (1) के साथ रहता था। परिवारीजनों के मुताबिक संतोष शराब पीने का आदी था। जिसकी वजह से घर में कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन

इधर, सोमवार की शाम पिंकी भैंस दुहने के लिए गई थी। तभी संतोष घर आया और यह आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक की मौत से पत्नी और बहनें रो रो कर बेहाल हैं। बहनें पुष्पा, रानी तो भाई का शव देखते ही बेसुध हो गईं। बेहोशी टूटने पर यही बोल रही थीं कि अब वे किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed