फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sister-in-law cuts off brother-in-law private part in Agra

देवर का प्राइवेट पार्ट काटा: भाभी ने आधी रात को इसलिए किया ऐसा कांड...जेठानी ने खोला राज, अब इस हाल में युवक

Thu, 23 Oct 2025 04:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 23 Oct 2025 04:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भाभी ने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। वहां अस्पताल में युवक की सर्जरी की गई है। 

विज्ञापन
Sister-in-law cuts off brother-in-law private part in Agra
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव खेड़ी अडू में भाभी ने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। देवर एक कंपनी में इंजीनियर है। युवक की दिल्ली एम्स में सर्जरी की गई है। युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बरहन के अनुसार डाॅक्टरों ने बताया है कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। युवक अभी 48 घंटे की गहन निगरानी में हैं। यदि इन्फेक्शन नहीं हुआ तो खतरा और कम हो जाएगा। मामले में जेठानी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

दिवाली मनाने घर आए हुए थे
सीमेंट कंपनी के सहायक इंजीनियर योगेश कुमार दिवाली मनाने के लिए घर आए हुए थे। इस दाैरान भाभी ने उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया था। तत्काल ही परिजन इंजीनियर को एसएन मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं, महिला अपने पति के साथ घर से भाग गई। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
 
योगेश कुमार हल्द्वानी स्थित एक सीमेंट कंपनी में कार्यरत हैं। दिवाली मनाने के लिए छुट्टी लेकर रविवार को घर आए थे। सोमवार को परिजनों के साथ पूजा की। इसके बाद घर के बाहर ही सो गए थे। परिजनों का आरोप है कि योगेश की भाभी तीन बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थीं। रात करीब दो बजे भाभी ने युवक को अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काट दिया।
 
 
विज्ञापन

योगेश के चीखने पर परिजन जाग गए। उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया । पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि भाभी पर इंजीनियर का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप है। घायल के ठीक होने पर बात की जाएगी।

 
विज्ञापन

जेठानी ने दी थाने में तहरीर
देवर का प्राइवेट पार्ट कटने के मामले में आरोपी देवरानी के खिलाफ जेठानी ने देर शाम थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेठानी ने तहरीर में लिखा है कि देवरानी अर्चना देवर की शादी अपनी बहन से कराने का परिवारीजनों पर दबाव डाल रही थी। इसको लेकर उसने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। 
 
 

बहन से शादी का बना रही थी दबाव
घटना के बाद गांव में कई चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि योगेश शिक्षित हैं। अच्छी कंपनी में नौकरी करते हैं। भाभी अपनी छोटी बहन से उसकी शादी करवाना चाहती थीं मगर परिजन ने युवक की शादी दूसरी जगह तय कर दी। नवंबर में शादी होने वाली है। इससे नाराज होकर भाभी ने घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें-UP: फिरोजाबाद में तेज रफ्तार रोडवेज बस का कहर...कई लोगों को राैंदा, मच गई चीखपुकार; एक की माैत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed