फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIR: Work of distribution of counting forms to voters started at 1149 booths

एसआईआर: 1149 बूथों पर शुरू हुआ मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण का काम

Tue, 04 Nov 2025 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Nov 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
SIR: Work of distribution of counting forms to voters started at 1149 booths
- 4 नवंबर से शुरू हुआ अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत जिले के सभी 1149 बूथों पर गणना प्रपत्र मतदाताओं को देने का काम मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। एक महीने तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र सौपेंगे और महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाएंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हुई जो 4 दिसंबर तक चलेगी।
इस दौरान मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा करना होगा। फार्म न जमा करने वाले मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया जाएगा। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि वे पूरी निष्ठा के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पूरा करें। उन्होंने मतदाताओं से सहयोग की अपील की है। एसडीएम सदर संजीव कुमार, नौरथा के बूथों पर पहुंचे और मदाताओं को गणना प्रपत्र सौंपे गए और प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कहा कि पुनः पंजीकरण प्रक्रिया के लिए मतदाता अपना फॉर्म भरने से पूर्व 2 नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो जरूर खिंचवा लें, जिसका बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए। सभी को बीएलओ मतदाताओं को परिगणना फॉर्म उपलब्ध करवाएंगे, जिसे निश्चित समय में भरकर बीएलओ को जमा करवाना होगा। फॉर्म के साथ आपको 11 दस्तावेजों की सूची में से कोई भी दस्तावेज अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजों की सूची
1. केंद्र सरकार, राज्य सरकार के नियमित को जारी पहचान पत्र या पेंशन कार्ड
2. भारत में 1 जुलाई 1987 से पूर्व सरकार, बैंक, एलआईसी, डाकघर, पीएसयू या स्थानीय प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र, दस्तावेज, पहचान पत्र
3. जन्म प्रमाण पत्र
4. पासपोर्ट
5. मूल निवास प्रमाण पत्र
6. 10वीं बोर्ड की अंक तालिका मय प्रमाण पत्र
7. वन अधिकार प्रमाण पत्र
8. अन्य पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति या अन्य जाति प्रमाण पत्र
9. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां लागू हो)
10. राज्य/ स्थानीय अधिकारियों द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टर
11. सरकार द्वारा जारी कोई भूमि/ गृह आवंटन प्रमाण पत्र

वर्जन-
- एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जिले में शुरू हो चुका है। गणना प्रपत्र मतदाताओं को सौंपे जा रहे हैं। 1149 बूथों पर जिले में यह कार्य चल रहा है- दिग्विजय सिंह, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed