फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIR: Verification forms reach homes of 15 lakh voters

एसआईआर: 15 लाख मतदाताओं के घर पहुंचे सत्यापन फाॅर्म

Wed, 12 Nov 2025 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
SIR: Verification forms reach homes of 15 lakh voters
आगरा। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान गति पकड़ रहा है। मंगलवार तक 15 लाख से अधिक मतदाताओं के घर गणना के लिए सत्यापन फाॅर्म पहुंच गए। गणना फाॅर्म में मतदाता का ब्योरा और 2003 की मतदाता सूची में दर्ज अभिभावक का विवरण भरना होगा। फाॅर्म पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि 15 नवंबर तक नौ विधानसभा क्षेत्रों में 35.99 लाख मतदाताओं को गणना फाॅर्म उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। 50 फीसदी कार्य हो चुका है। 16 नवंबर तक 3696 बीएलओ और 370 सुपरवाइजर भरे हुए गणना फाॅर्म को एकत्र करेंगे, जिनके आधार पर ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार होगी। 4 दिसंबर तक यह अभियान चलेगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक आमंत्रित हैं। 7 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 4 नवंबर से विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed