फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sir, please get us married, we are in trouble for food.

Agra News: साहब हमारी शादी करवा दीजिए, रोटी के लिए होती है परेशानी

Mon, 01 Jan 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sir, please get us married, we are in trouble for food.
अमांपुर। क्षेत्र के बनुपुरा गांव का एक युवक एक अजीब तहरीर लेकर थाने पर पहुंच गया। उसने पुलिस कहा कि साहब मेरी शादी करा दीजिए। परिजन मेरी शादी नहीं होने दे रहे हैं। पुलिस युवक के परिजन को थाने बुलवाई, साथ ही उसे समझा-बुझाकर घर वापस भेजा गया।
विज्ञापन

बनुपुरा गांव निवासी नीरज (40) शनिवार की शाम तहरीर लेकर थाने पहुंचा। तहरीर में उसने विषय के स्थान पर पत्नी हेतु आवेदन के साथ साहब हमारी शादी करवा दो लिखा था। उसने गुहार लगाई कि ठंड का मौसम आ गया है। रोटी के लिए परेशानी होती है। उसने पुलिस से मांग की मुख्यमंत्री तक उसकी गुहार पहुंचा दें। उसका कहना था कि परिजन उसकी शादी नहीं होने दे रहे हैं। उसकी तहरीर पढ़कर पुलिस कर्मी भी हैरत में आ गए। ऐसा अजीब मामला पहली बार उनके सामने आया। पुलिस ने युवक के परिजन को थाने बुलाया। उनसे बातचीत करने के बाद युवक को समझा-बुझाकर वापस घर भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यतीेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन के मुताबिक युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसके चलते उसकी शादी नहीं हो पा रही है। युवक को समझाकर परिजन के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed