फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sir, Heart is not being treated, five died in three days.

Agra News: हुजूर दिल का नहीं हो पा रहा उपचार, तीन दिन में पांच की मौत

Fri, 19 Apr 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sir, Heart is not being treated, five died in three days.
मैनपुरी। जिले में हृदघात से मरने वालों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। तीन दिन में हृदयघात से पांच लोगों की मौत हो गई। जिले में हार्ट के डॉक्टर की व्यवस्था नहीं होने के कारण हार्ट के मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को देखते ही रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल सहित जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में पिछले सात साल से हृदयरोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। इसके चलते अस्पताल आने वाले मरीजों को देखते ही रेफर किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ी है। प्रतिदिन हार्ट अटैक के 10 से 12 मरीज रेफर किए जा रहे हैं। पिछले तीन दिन में हार्ट अटैक से जिले के अलग-अलग क्षेत्र निवासी पांच मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी 40 वर्षीय मदनपाल को बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उनका आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को गंभीर हालत में दिल्ली ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही शहर के देवी रोड निवासी मुन्नी देवी उम्र 50 साल पत्नी नत्थूलाल की फिरोजाबाद के एक निजी अस्पताल में हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की भी हार्ट अटैक से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed