फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIR: Digitization complete in Bah, now missing voters will be searched

एसआईआर: बाह में डिजिटाइजेशन पूरा, अब लापता मतदाताओं की होगी तलाश

Thu, 11 Dec 2025 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
SIR: Digitization complete in Bah, now missing voters will be searched
बाह। विधानसभा क्षेत्र बाह के सभी 361 बूथ पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में एक दिन पहले ही शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो गया। विधानसभा क्षेत्र बाह की निर्वाचक नामावली में 3,39,350 मतदाता हैं, जिनमें से 60 हजार मतदाता लापता हैं।
विज्ञापन




बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि बीएलओ की ओर से तैयार की गई मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट (सूची में एक से अधिक जगह नाम) और लापता मतदाताओं की सूची बूथों पर चस्पा हैं। यह पढ़कर भी सुनाई गई हैं। राजनीतिक दलों के बीएलए से पड़ताल कर वंचित मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाने एवं संकलन में मदद करने का आह्वान किया गया। अब लापता मतदाताओं को तलाशने एवं अधूरे गणना प्रपत्र लौटाने वाले मतदाताओं को तलाशने का अभियान चलेगा। नोटिस जारी किए जाएंगे, जिससे कोई भी व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रह सके। बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर बैठक कर एसआईआर की समीक्षा की जाएगी, भविष्य की रणनीति बनाई जाएगी। शुक्रवार को बूथों पर बीएलओ, बीएलए की मौजूदगी में तैयार की गई सूची पढेंगे, आपत्ति लेंगे। उनसे सूचियों की पुष्टि कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed