{"_id":"5d77bcf68ebc3e93d62af929","slug":"single-use-plastic-remove-within-47-days-pm-modi-starts-campaign-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'योगीराज' की नगरी से जलेगी 'स्वच्छता की अलख', पीएम मोदी 47 दिन में देश से खत्म करेंगे प्लास्टिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'योगीराज' की नगरी से जलेगी 'स्वच्छता की अलख', पीएम मोदी 47 दिन में देश से खत्म करेंगे प्लास्टिक
Wed, 11 Sep 2019 06:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 11 Sep 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
स्वच्छता की अलख जगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को योगीराज की नगरी से पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन रही प्लास्टिक के खिलाफ बिगुल फूंकेंगे।
वह देशवासियों को इसे चुनौती के रूप मेें लेने के अपील करते हुए 47 दिन में इसे जीवन से निकालने का आह्वान करेंगे। इस प्रकार के प्लास्टिक में पॉलिथीन के अलावा प्लास्टिक से बनी हुई अन्य वस्तुएं भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में देश को प्लास्टिक मुक्त करने का आह्वान किया जाएगा।
उनके द्वारा अभियान की शुरूआत 11 सिंतबर से की जाएगी। पहला चरण 11 सिंतबर से एक अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें समाज में जन जागरूकता की जाएगी तथा दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रमदान किया जाएगा।

Trending Videos
इस दौरान चलन से खत्म हुए प्लास्टिक को तीन अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक री-साइक्लिंग किया जाएगा और जो प्लास्टिक रीसाइक्लिंग नहीं हो सकता है उसे नष्ट किया जाएगा। पहले चरण में प्रधानमंत्री द्वारा रेलवे लाइन तथा आसपास पड़े प्लास्टिक को एकत्रित कराए जाने का प्लान है।
नगर निगम तैयार
नगर निगम ने प्रधानमंत्री द्वारा आज से चलाए जाने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। उसके द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए डूडा के स्वयं सहायता समूहों के साथ-साथ एनजीओ तथा अन्य सरकारी संस्थाओं के साथ भी योजनाएं तैयार की गई हैं ।
वह पॉलिथीन को खत्म करने के लिए इन संस्थाओं के माध्यम से कपड़ा तथा जूट के बैग तैयार कराने की योजना प्रारंभ कर रहे हैं । जो कि बहुत ही सस्ते में लोगों को उपलब्ध हो जाएंगे। इससे एक तरफ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार मिलेगा तथा प्लास्टिक को खत्म करने में भी मदद मिलेगी।
संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वह प्रधानमंत्री के अभियान के लिए मथुरा की सभी संस्थाओं से अपील करते हैं वह एक जुट होकर इसके लिए निगम के साथ जुट जाएं।