{"_id":"5c50240ebdec227363550b2a","slug":"singer-shivani-bhatiya-dies-in-accident-on-yamuna-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में सिंगर शिवानी भाटिया की मौत, पति की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में सिंगर शिवानी भाटिया की मौत, पति की हालत गंभीर
Tue, 29 Jan 2019 03:36 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Jan 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
सिंगर शिवानी भाटिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सुप्रेसवे पर हुए हादसे में मशहूर सिंगर शिवानी भाटिया की मौत हो गई, वहीं कार चला रहे उनके पति निखिल भाटिया गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवानी आगरा में शो करने के लिए जा रही थीं।
उनके परिवारवाले बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर दिल्ली चले गए हैं। शिवानी के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। उधर, शिवानी के दिल्ली में लाजपतनगर स्थित आवास पर बड़ी संख्या में लोग शोक जताने पहुंचे।
मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी जनपद की रहने वाली शिवानी भाटिया पिछले कई वर्षों से दिल्ली के लाजपतनगर में पति निखिल भाटिया के साथ रह रही थीं। वो दिल्ली एनसीआर और आसपास के शहरों में बड़े सिंगर के रूप में पहचान बना चुकी थीं।

बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली थीं
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को आगरा में उनका एक शो था। इसके लिए पति के साथ आगरा जा रही थीं। गाड़ी शिवानी के पति निखिल चला रहे थे। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 89 पर उनकी कार आगे चल रहे किसी बड़े वाहन में पीछे से घुस गई।
कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसके चलते टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने दोनों को किसी तरह से कार से निकाला और नयति अस्पताल में भर्ती कराया। शिवानी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने शिवानी के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए। निखिल को भी उपचार के लिए दिल्ली ले गए हैं। शिवानी भाटिया की मौत से उनके प्रसंशकों में शोक की लहर दौड़ गई।