{"_id":"674c5d2f0be4294a7b0b43c4","slug":"singer-sexually-exploited-on-the-pretext-of-marriage-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-127971-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शादी का झांसा देकर गायिका का किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शादी का झांसा देकर गायिका का किया यौन शोषण
Sun, 01 Dec 2024 06:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
- गर्भपात कराने का आरोप, करहल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल (मैनपुरी)। नगला खुशाल निवासी एक युवक ने नोएडा की रहने वाली एक गायिका को प्रेमजाल में फंसाकर संबंध बनाए। गायिका का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर शादी के लिए कहा तो गर्भपात करा दिया। मामले में पर्यटन मंत्री से शिकायत की तो उनके आदेश पर करहल पुलिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मूलरूप से कासगंज की रहने वाली एक युवती नोएडा में गायिका है। पीड़िता ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 3 साल से वह नोएडा में किराए के घर में रह रही थी। इस बीच एक मोबाइल कंपनी में काम करने वाले करहल के गांव नगला खुशाल निवासी शिवम यादव से दोस्ती ई। दोस्ती प्रेम में बदल गई। शिवम ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। वर्ष 2022 में शिवम संविदा कर्मी के तौर पर मैनपुरी में एक बैंक में काम करने लगा। इस दौरान भी मिलना जारी रहा। वह गर्भवती हो गई तो शिवम ने उससे बच्चा गिराने के लिए कहा। उसे मैनपुरी स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। वहां गर्भपात करा दिया। गर्भपात के समय शिवम की बहन शीलू, संध्या और बहनोई अजय भी वहां मौजूद थे।
इसके बाद प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने बुझिया चौकी पर तहरीर दी तो शिवम के परिजन ने आश्वासन दिया कि दिसंबर 2024 तक शादी करा देंगे। गर्भपात के 15 दिन तक अपने घर पर रखा। इसके बाद शादी तय करने का भरोसा देकर घर भेज दिया। अब आरोपी ने शादी करने से साफ मना कर दिया है। 25 से 27 नवंबर 2024 को लगातार फोन पर लगातार धमका रहा है। पर्यटन मंत्री ने शिकायत पर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।