{"_id":"633d9c7d90452b4e485c2945","slug":"singer-guru-randhawa-is-making-acting-debut-from-agra-saw-the-taj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guru Randhava: गायक, अभिनेता गुरु रंधावा आगरा से कर रहे एक्टिंग की शुरुआत, ताज का दीदार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guru Randhava: गायक, अभिनेता गुरु रंधावा आगरा से कर रहे एक्टिंग की शुरुआत, ताज का दीदार किया
Wed, 05 Oct 2022 08:32 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 05 Oct 2022 08:32 PM IST
सार
गाइड नितिन सिंह ने गुरु रंधावा को ताजमहल के बनने और वास्तुकला की जानकारी दी। गायक गुरु रंधावा आगरा के परिवार पर आधारित कॉमेडी फिल्म में अनुपम खेर के साथ काम कर रहे हैं, जो उनके दादा की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
गायक गुरु रंधावा ने ताजमहल का दीदार किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गायक गुरु रंधावा ताजनगरी से एक्टिंग की शुरुआत कर रहे हैं। मैक फिल्म्स की कॉमेडी फिल्म कुछ खट्टा हो जाए की शूटिंग के लिए आगरा आए गुरु रंधावा ने बुधवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। सई मांजरेकर के साथ उन्होंने ताजमहल के डायना बेंच पर फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन
गाइड नितिन सिंह ने उन्हें ताजमहल के बनने और वास्तुकला की जानकारी दी। गायक गुरु रंधावा आगरा के परिवार पर आधारित कॉमेडी फिल्म में अनुपम खेर के साथ काम कर रहे हैं, जो उनके दादा की भूमिका निभा रहे हैं। निर्माता अमित भाटिया की इस फिल्म की शूटिंग में उनके साथ सई मांजरेकर, इला अरुण, अतुल श्रीवास्तव, परेश गनात्रे हैं।
विज्ञापन
फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग आगरा में 30 दिन में की जाएगी। यहां होटल विंडम ग्रांड, मेहताब बाग, फतेहपुर सीकरी और सेंट जोंस कालेज में शूटिंग की जाएगी। फिल्म की बाकी 10 प्रतिशत शूटिंग मुंबई में की जाएगी।
विज्ञापन
तीन अक्तूबर को अनुपम खेर ने किया दीदार
इससे पहले तीन अक्तूबर को वरिष्ठ फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने ताजमहल का दीदार किया था। सूर्योदय के समय सूरज की सुनहरी किरणों से दमकते ताजमहल को देखकर अनुपम खेर ने कहा कि जिंदगी भर यह नजारा उन्हें याद रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ताज दिखाने वाले गाइड नितिन सिंह उनके साथ रहे। अनुपम खेर ने उनके साथ ताजमहल पर बिताए पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया।