{"_id":"57dc3c484f1c1bf504d489bd","slug":"sindhi-central-panchayat-president-s-son-dies-of-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष के बेटे की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष के बेटे की डेंगू से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
डेंगू से आगरा में पहला मामला, वायरल फीवर से 19 की हो चुकी है मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल फीवर से पिछले 25 दिनों में आगरा में 19 मौत हो चुकी हैं। डेंगू से मौत का पहला मामला सामने आया है। जयपुर हाउस निवासी सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवतराम करीरा के बेटे दिलीप करीरा (41) की मौत हो गई। इनका इलाज दिल्ली के मेदांता हास्पिटल में चल रहा था। पंचायत के महामंत्री गागनदास रामानी ने बताया कि रविवार को बुखार आने पर प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया। बुधवार को प्राइवेट लैब में जांच कराई तो इसमें डेंगू बताया। तत्काल मेदांता हास्पिटल ले गए। शुक्रवार की तड़के दम तोड़ दिया। सीएमओ डा. बीएस यादव ने बताया कि गांव-कस्बों में कैंप लगवाए गए हैं। जागरूकता भी फैलाई जा रही है। जयपुर हाउस में हुई मौत डेंगू से हुई है, इसकी रिपोर्ट की जांच करने के लिए टीम भेजी जाएगी।
डेंगू वार्ड में 37 मरीजों का चल रहा इलाज
एसएन मेडिकल कालेज के डेंगू वार्ड में 37 मरीजों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को यहां डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि 16 में डेंगू की पुष्टि हो गई है।
एसएन में हुआ एंटी लारवा छिड़काव
एसएन मेडिकल कालेज के हास्टल, वार्ड, विभागों में एंटी लारवा छिड़काव कराया गया। नगर निगम से फागिंग के लिए भी कहा गया है।
सरकारी विभागों में भी खौफ
सरकारी विभागों में भी वायरल फीवर की मार है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति विभाग समेत कई विभागों में कई कर्मचारी-अधिकारी बुखार से पीड़ित हैं। कई दवा लेकर आफिस आ रहे हैं तो कुछ हालत खराब होने पर अवकाश पर हैं। इनमें से डीआइओएस डा. जितेंद्र सिंह यादव भी वायरल फीवर के चलते अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
सीओ, इंस्पेक्टर तक बीमार
मच्छर के डंक ने खाकी वालोें को भी परेशान कर दिया है। सिपाही ही नहीं, बल्कि इंस्पेक्टर और सीओ भी वायरल फीवर से परेशान हैं। कई तो डेंगू होने पर आगरा से बाहर जाकर उपचार करा रहे हैं। विभागीय पुलिस कर्मियों के बीमार होने की जानकारी अधिकारियों को भी है। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बीमार कर्मचारियों को तुरंत छुट्टी देने के आदेश किए हैं।
सीकरी में छात्रा समेत तीन की मौत
देहात में भी बुखार व मलेरिया जानलेवा साबित हो रहा है। सीकरी के गांव सिरौली में कक्षा नौ की छात्रा रितु (14) पुत्री वीरी सिंह को छह दिन पहले बुखार आया था। उसका इलाज भरतपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत नहीं सुधरने पर चिकित्सकों ने उसे गुरुवार को जयपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही रितु ने दम तोड़ दिया।
गांव सिरौली में ही किसान रामचरन (55) को काफी दिन से बुखार था। उनका इलाज जयपुर में चल रहा था। गुरुवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं दूरा निवासी मूलचंद (58) रिटायर्ड शिक्षक थे। चार दिन से वह बुखार से पीड़ित थे। घरवालों के मुताबिक, गुरुवार को भतरपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं जैतपुर के कचौराघाट में विवाहिता और एक युवक में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इनमें से विवाहिता को सैफई पीजीआई ले जाया गया है, जबकि युवक का इलाज फीरोजाबाद में चल रहा है। इसके अलावा 60 लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोग झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। जैतपुर के अधीक्षक डा. बृजेश ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर लगाएगी। मंसुखपुरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 125 और कल्यानपुर भरतार गांव में शिविर लगाकर 90 मरीजों का उपचार किया। किरावली सीएचसी में शुक्रवार को ओपीडी में 407 रोगियों को दवा दी गई। सीएचसी प्रभारी डा. नंदन सिंह ने बताया कि इनमें से कुछ के रक्त के नमूने लिए गए हैं।