फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sim was taken on fake id to make the photo of female doctor viral agra crime news

Agra: महिला डॉक्टर की फोटो वायरल करने के लिए फर्जी आईडी पर ली गई थी सिम, पुलिस जांच में सामने आया हैरान करने वाला सच 

Tue, 21 Jun 2022 01:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 01:04 PM IST
सार

शाहगंज क्षेत्र की महिला डॉक्टर को धमकी देने और फोटो वायरल करने के लिए फर्जी आईडी पर सिम लिए गए थे। जिसके बाद महिला डॉक्टर से चौथ मांगी गई। महिला डॉक्टर की शिकायत के बाद थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें एक आरोपी को जेल भेजा गया था।
 

विज्ञापन
sim was taken on fake id to make the photo of female doctor viral agra crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की एक महिला डॉक्टर से पांच लाख रुपये की चौथ मांगी गई थी। उसका आरोप था कि  फतेहगढ़ जेल में बंद शाहगंज के बदमाश ने फोन करके रुपये देने को कहा था। इस मामले में शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बदमाश के भाई को जेल भेजा था। पुलिस की विवेचना में पता चला कि कॉल जिस नंबर से किया गया था, उसका सिम मुरादाबाद के व्यक्ति की आईडी पर है, जबकि फोटो वायरल करने वाले का सिम उदयपुर की आईडी पर है।

विज्ञापन

 
आपत्तिजनक फोटो खींचकर किया गया ब्लैकमेल 

इस मामले में 16 मार्च को सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। महिला डॉक्टर का आरोप था कि शाहगंज के रहने वाले महेश कुमार और उनके परिजनों ने बहाने से अपने घर बुलाया था। कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन

बदमाश के भाई को पुलिस ने भेजा जेल 

महेश का भाई सुधीर सिंह भदौरिया फतेहगढ़ जेल में बंद हैं। उसने फोन करके पांच लाख रुपये की चौथ मांगी। रुपये नहीं देने पर फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने महेश को जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिम कौन चला रहा है? 

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि धमकी देने के लिए मुरादाबाद की आईडी के सिम का इस्तेमाल किया गया। कॉल फतेहगढ़ से की गई थी। वहीं फोटो वायरल करने वाले की सिम उदयपुर की आईडी पर थी। फर्जी आईडी पर सिम लिया गया। सिम कौन चला रहा है? इस विषय में जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed