फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Silver Rakhi Business Effects In Corona Virus Outbreak

रक्षाबंधन 2020: भाइयों की कलाई पर नहीं चमकेगी चांदी की राखी, कोरोना महामारी ने छीना कारोबार

Sun, 19 Jul 2020 03:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 19 Jul 2020 03:32 PM IST
सार

100 निर्माताओं करते है 50 करोड़ रुपये का उत्पादन 

विज्ञापन
Silver Rakhi Business Effects In Corona Virus Outbreak
सराफा बाजार में सजी राखियां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार भाइयों की कलाई पर चांदी की राखियां नहीं सजेंगी। कोरोना से उपजी परिस्थितियों ने चांदी कारोबार की चमक छीन ली है। इस दौरान 50 करोड़ रुपये का राखी का कारोबार ठप पड़ गया है। दो माह पहले ही काम शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार शुरुआत भी नहीं हो सकी। आगरा में बनी चांदी की राखी की दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब आदि में भी सप्लाई की जाती थी।  
विज्ञापन


10 लाख राखियों का होता उत्पादन
चांदी की राखी बनाने वाले करीब 100 निर्माता हैं। 10 लाख राखियों का उत्पादन होता है। औसतन 50 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इस बार काम ठप है। - नितेश अग्रवाल, अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : आगराः कैलाश मेले का अवकाश घोषित, जानिये क्या रहेगी बाजार और दफ्तरों के खुलने की स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं बन पा रहा कारोबार का माहौल

कारोबार का माहौल ही नहीं बन पा रहा है। बीते कुछ दिनों से सराफा बाजार बंद पड़ा है। इस बार सीजन खत्म हो गया है। - मयंक जैन, कारोबारी। 

दो माह पहले शुरू हो जाता था काम 
काम की शुरुआत दो माह पूर्व हो जाती है। मगर, इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। मार्च, जून और अब रक्षाबंधन के दौरान मिलने वाला कारोबार लगभग खत्म सा है।  - तुषार अग्रवाल, कारोबारी। 

नया माल नहीं किया तैयार
कारोबारियों ने त्योहार से संबंधित नया माल तैयार ही नहीं किया। क्योंकि बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है कि कब फिर बंद की घोषणा हो जाये। - अंकुर गोयल, कारोबारी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed