फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Silver prices surge, crossing Rs 2.50 lakh for first time

Silver Price: चांदी पहली बार 2.50 लाख के पार, अचानक आया रेट में उछाल...सराफा बाजार में छाया सन्नाटा

Sun, 28 Dec 2025 12:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 28 Dec 2025 12:00 PM IST
सार

चांदी हर दिन नए रिकाॅर्ड बना रही है। पहली बार दाम 2.50 लाख रुपये पार कर गए। 24 घंटे में ही 20 हजार रुपये प्रति किलो चांदी के दामों में इजाफा देखने को मिला।

विज्ञापन
Silver prices surge, crossing Rs 2.50 lakh for first time
चांदी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

चांदी रिकॉर्ड तोड़ रही है। हर घंटे भाव बढ़ रहा है। 24 घंटे में 20 हजार रुपये प्रतिकिलो बढ़कर शनिवार को चांदी का भाव 2.55 लाख रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया। इसके कारण किनारी बाजार, चौबेजी का फाटक व अन्य सराफा बाजारों से ग्राहक गायब रहे। आसमान छूती कीमतों के कारण चांदी की पायलें हल्की बन रही हैं।
विज्ञापन


चांदी की मंडी कहे जाने वाले आगरा में बड़े पैमाने पर पायलों का कारोबार होता है। हर माह करीब 50 टन चांदी की खपत है लेकिन बढ़ती कीमतों से पायल कारोबार प्रभावित हो रहा है। कुछ माह पहले 30 ग्राम वजन की पायल की कीमत 5 से 6 हजार रुपये थी, वह अब 8 से 10 हजार रुपये में मिल रही है। 
विज्ञापन


 

घरेलू कारखानों में कारीगरों के पास पायल बनाने के लिए माल नहीं है। बड़े निर्माताओं के यहां भी कारखाने शनिवार को नहीं खुले। काम नहीं होने से कारीगर भी छुट्टी पर चले गए हैं। चांदी पायल निर्माता तरुन अग्रवाल ने बताया कि भावों में अस्थिरता से बाजार का बुरा हाल है।

 

चांदी का भाव शनिवार को 2.55 लाख रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया, जो शुक्रवार को 2.35 लाख रुपये था। श्री सराफा कमेटी के अध्यक्ष धन कुमार जैन ने कहा कि चांदी की कीमतों में तेजी से बाजार में मंदी है। शहर में पायल कुटीर उद्योग है लेकिन कीमतें बढ़ने से बुरी तरह प्रभावित है। 15 जनवरी के बाद सहालग शुरू होगा। 


ये भी पढ़ें-UP Weather: हर तरफ घना कोहरा...सर्दी में गायब हुआ ताजमहल, तीन दिन और गिरेगा तापमान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed