फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tajmahal disappeared from fog and Temperature will fall for three more days

UP Weather: हर तरफ घना कोहरा...सर्दी में गायब हुआ ताजमहल, तीन दिन और गिरेगा तापमान

Sun, 28 Dec 2025 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 02:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शीतलहर के साथ कोहरे का प्रकोप भी जारी है। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है तो सफेद चादर के चलते ताज का भी दीदार नहीं हो पाया।

विज्ञापन
tajmahal disappeared from fog and Temperature will fall for three more days
कोहरे की चादर में छिपा ताज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में रविवार की सुबह कोहरे और गलन के साथ हुई। कोहरे की सफेद चादर के पीछे ताजमहल भी छिप गया। ऐसे में स्मारक का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


नए साल से पहले पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदान में असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने 2 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में नए साल की पहली सुबह कोहरे की चादर में लिपटी होने की संभावना बढ़ गई है। 
विज्ञापन


उधर, सुबह और देर रात कोहरा पड़ने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 व 7 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.8 जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तापमान में और गिरावट संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed