फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Silver Prices Hit Record High Anklets Slip Out of Middle Class Reach

Silver Rate: चांदी की कीमतों में रिकाॅर्ड उछाल, व्यापारियों के छूटे पसीने...अचानक बढ़े भाव; जानें ताजा कीमत

Mon, 15 Dec 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Dec 2025 09:33 AM IST
सार

चांदी की कीमतों में फिर रिकॉर्ड उछाल से पायल की खनक फीकी पड़ गई है। 10 ग्राम चांदी की पायल की कीमत 2500 से 3500 रुपये है, वहीं पहले रेट 1500 से 2000 रुपये था।

विज्ञापन
Silver Prices Hit Record High Anklets Slip Out of Middle Class Reach
चांदी की बनी पायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदी के भाव में रिकाॅर्ड उछाल से पायल की खनक और चमक फीकी पड़ रही है। मध्यम वर्ग की पहुंच से चांदी की पायल भी अब दूर हो रही है। एक सप्ताह पहले दस ग्राम वजन चांदी की पायल 1500 से 2000 रुपये में बिक रही थी। वह अब 2500 से 3500 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन


12 दिसंबर को चांदी ऑल टाइम हाई रही थी। एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार रुपये प्रति किलो ग्राम तक भाव में उछाल आया था। पिछले 15 दिनों में 20 हजार रुपये प्रति किलो ग्राम तक भाव में तेजी आई है, जिसका सीधा असर पायल बाजार पर पड़ रहा है। आगरा में बड़े पैमाने पर चांदी की पायलों का कारोबार है।
विज्ञापन


कारखानों से लेकर कुटीर उद्योग की तरह घरों में पायल की चेन, छलाई से लेकर अन्य कार्य होता है। कूचा साधु राम फुलटटी के पायल ट्रेडर्स एवं मैन्युफैक्चर्स तरुन अग्रवाल ने बताया कि 10 ग्राम वजन की पायल पर 1000 से 1500 रुपये तक इजाफा हुआ है। शुद्ध टंच की चांदी की पायल महंगी है। जबकि कम टच की पायल का रेट अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed