{"_id":"5e42cef68ebc3ee5972ac6fb","slug":"silver-anklet-businessman-missing-from-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा से अब चांदी पायल कारोबारी लापता, अपहरण की आशंका से परिजन चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से अब चांदी पायल कारोबारी लापता, अपहरण की आशंका से परिजन चिंतित
Wed, 12 Feb 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
missing
- फोटो : amar ujala
आगरा के शाहगंज के सीओडी तिराहे से आठ फरवरी को चांदी पायल ट्रेडिंग कारोबारी सुरेंद्र पांडेय (48) लापता हो गए। वो एक रिश्तेदार को अस्पताल में देखने गए थे। चार दिन बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। परिजन अपहरण की आशंका से चिंतित हैं। उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विष्णु कॉलोनी निवासी सुरेंद्र पांडेय चांदी की पायल की ट्रेडिंग का कारोबार करते हैं। वो पायल दूसरे शहरों में भी सप्लाई करते हैं। उनकेफूफा एसपी शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र आठ फरवरी की सुबह सीओडी तिराहा स्थित सिटी हॉस्पिटल गए थे। हॉस्पिटल में उनके चाचा वाई शर्मा भर्ती थे।
सुबह तकरीबन 11:30 बजे चाचा को देखने के बाद वो लापता हो गए। दोपहर ढाई बजे बेटे सिद्धार्थ ने खाना खाने के लिए पिता को फोन किया। मगर, दो बार घंटी जाने के बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजन अब तक अपने स्तर पर खोजबीन में जुटे थे।

Trending Videos
मंगलवार को थाना शाहगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उनकी अंतिम लोकेशन शाम पांच बजे बल्केश्वर के लोहिया नगर की आई है। वह स्कूटर लेकर गए थे। स्कूटर भी नहीं मिला है। परिजन अपहरण की आशंका से चिंतित हैं।
कारोबारी के हैं दो घर
कारोबारी सुरेंद्र के दो घर हैं। एक घर विष्णु कॉलोनी में तो दूसरा जयपुर हाउस में है। वो कई बार माल लेकर फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर जाते थे। घरवालों ने रिश्तेदार और दोस्तों से भी पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन करने गया था गजक कारोबारी का बेटा
उधर, पुष्पांजलि एक्सटेंशन, हरीपर्वत निवासी रिषभ पुत्र दौलतराम शुक्रवार को कोतवाली स्थित अपने पुराने मकान के पास से लापता हो गया था। काफी तलाश करने पर भी पता नहीं चलने पर घरवालों ने थाना छत्ता में गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को रिषभ घर पहुंच गया। इसकी जानकारी पर पुलिस ने पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिषभ गोवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर दर्शन करने गया था। घरवालों को नहीं बताया था। गुमशुदगी को खत्म कर दिया गया है।