फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sikandra bridge made one-way without information people kept getting worried

दो घंटे की आफत: बिना सूचना के सिकंदरा पुल का कर दिया वन-वे, लोग होते रहे परेशान

Tue, 19 Mar 2024 08:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 08:50 AM IST
सार

दो घंटे सिकंदरा पुल का वन-वे कर दिया गया। हैरानी की बात ये रही कि इसकी कोई सूचना भी नहीं दी गई। पुल के नजदीक जब लोग पहुंचे तो वहां से उन्हें गुजरने ही नहीं दिया गया। 

 

विज्ञापन
Sikandra bridge made one-way without information people kept getting worried
सिकंदरा पुल से लौटते वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बोदला की ओर से आने वाले वाहनों को सोमवार की सुबह सिकंदरा ओवरब्रिज पर चढ़ने से रोक दिया गया। ऐसा अचानक किए जाने से लोगों को इसका पता तब चला जब वे ओवरब्रिज के पास पहुंचे। यातायात पुलिस बैरिकेडिंग लगाए थी। उसने करीब दो घंटे तक एक ही तरफ यातायात चलवाया। इससे लोगों को बहुत परेशानी हुई। लोगों को आवास विकास की गलियों से निकलना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि यातायात पुलिस मनमाने प्रयोग कर रही है, इसकी पूर्व सूचना दी जानी चाहिए थी। जबकि यातायात पुलिस का कहना है कि जाम लग जाने की वजह से ऐसा किया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह बोदला की ओर से ऑफिस और स्कूल के लिए निकले वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस ने सिकंदरा पुल पर नहीं जाने दिया। बैरिकेडिंग कर वाहनों को पुल पर जाने से रोका गया, जबकि सिकंदरा से बोदला के लिए आवागमन जारी रहा। सिकंदरा चौराहे पर भी जाम लग गया। लोगों को डायवर्ट कर दूसरे रास्तों से निकाला गया। ओवरब्रिज से सेक्टर-16 और करकुंज समेत आवास विकास काॅलोनी की गलियों, सड़कों से होते हुए वाहनों को हाईवे पर गुरुद्वारा पुल से निकलना पड़ा। दो घंटे के प्रयोग के बाद पुलिस ने यातायात पहले की तरह कर दिया।
विज्ञापन


जो वाहन रोके गए, वो सेक्टर 16 की गलियों से निकले। आवास विकास कॉलोनी में वाहनों का दबाव बढ़ गया। जिन लोगों को केके नगर, होली पब्लिक स्कूल की ओर की कॉलोनियों की ओर जाना था, उन्हें गुरुद्वारा गुरु के ताल जाकर विपरीत दिशा में हाईवे पर चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा की ओर नहीं लगाई रेलिंग
गुरुद्वारा गुरु के ताल के पास हाईवे पर पथौली की महिला की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद से यातायात पुलिस ट्रैफिक सुचारू रखने के प्रयोग कर रही है। एक दिन रात में हाईवे अथॉरिटी ने होटल जोधा की ओर सर्विस लेन और हाईवे के बीच लोहे की रेलिंग लगाकर कट बंद किया। मगर, गुरुद्वारा की ओर रेलिंग लगाकर कट को पूरी तरह बंद नहीं किया गया। इसी कट से अस्पतालों, होली पब्लिक स्कूल की कॉलोनियों के लोग कार और दोपहिया वाहन विपरीत दिशा में ले जाते हैं। सर्विस लेन से गुरुद्वारा से कामायनी मोड़ और केके नगर तक वाहन विपरीत दिशा में हाईवे पर पूरी रफ्तार से दौड़ते हैं।


खतरे में पड़ रही जान
गुरुद्वारा गुरु के ताल पर गुरु तेग बहादुर कॉलोनी के सामने का कट बंद करने से डीवीवीएनएल और खंदारी की ओर जाने वाले वाहन पेट्रोल पंप से सर्विस लेन से हाईवे पर पहुंच रहे हैं। इस वजह से सर्विस लेन से वाहन हाईवे पर मुड़ते समय हाईवे की दूसरी लेन पर पहुंच जाते हैं। जबकि यहां मोड़ है, आईएसबीटी से आने वाले तेज रफ्तार वाहन टकराते हुए हर दिन बच रहे हैं। कारगिल शहीद पेट्रोल पंप के सामने से मुड़ने वाले दोपहिया वाहनों को यू-टर्न के लिए किनारे की लेन पर आना पड़ रहा है। जो हाईवे पर बेहद खतरनाक साबित हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed