{"_id":"62eaade0c6c9cf23711eeded","slug":"sikanderpur-inspector-suspended-after-dig-s-instructions-kasganj-news-agr5423219127","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी के निर्देश के बाद सिकंदरपुर इंस्पेक्टर को किया गया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी के निर्देश के बाद सिकंदरपुर इंस्पेक्टर को किया गया निलंबित
विज्ञापन
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य के इंस्पेक्टर विवेक कुमार की पत्नी दीप्ती उर्फ आरती की गोली लगने से मौत के मामले की सूचना पर डीआईजी दीपक कुमार एवं एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने इंस्पेक्टर विवेक गुप्ता को निलंबित कर दिया। पुलिस टीम ने मौके से तमंचा बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने संग्रहित किए हैं।
घटना की सूचना पर देर रात्रि डीआईजी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने मौके पर ही डॉग स्क्वाइड और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से नमूने संग्रहित किए। मौके से बरामद सभी सामान को पुलिस ने सीज कर लिया है। घटना की सूचना पत्नी के परिजनों को दी गई। पत्नी के पहुंचने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए बुधवार सुबह भेजा गया।
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर इंस्पेक्टर व परिवार के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।