{"_id":"59e1d7434f1c1b60678b5a7e","slug":"shubh-muhurt-on-this-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"27 साल बाद दीपावली पर ये शुभ संयोग, सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 साल बाद दीपावली पर ये शुभ संयोग, सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें पूजा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
दीपमाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार दीपावली पर शुभ संयोग बन रहा है, जो महालक्ष्मी को प्रसन्न करने से लेकर पूजा पाठ और खरीददारी सभी के लिए शुभ है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 27 साल पहले साल 1990 में इसी तरह का संयोग बना था। इसके अलावा कई और भी संयोग हैं जिनमें पूजा करने पर लक्ष्मीजी आप पर प्रसन्न रहेंगी।
बता दें कि दीपावली पर इस बार गुरु चित्रा योग है। सात चौघड़िया एक अभिजित मुहूर्त और दो लग्न को मिलाकर कुल 10 शुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह सभी शुभ योग लक्ष्मी पूजा और खरीददारी सभी के लिए शुभ होंगे।
अमावस्या तिथि, गुरुवार का दिन और चित्रा नक्षत्र तीनों के एक साथ होने का योग काफी कम बनता है। ज्योतिष में गुरू को सोना, भूमि, कृषि आदि का कारक माना जाता है। वहीं, चित्रा नक्षत्र को चांदी, वस्त्र, वाहन और इलेक्ट्रानिक चीजों के लिए खास और शुक्र राशि वाला यह नक्षत्र समृद्धि का कारक है। ज्योतिषाचार्य हरिकृष्ण पाराशर के मुताबिक दिवाली सभी के लिए शुभ होगी।

लक्ष्मी प्राप्ति को मेष राशि वाले करें ये उपाय
goddess laxmi
मेष: दीपावली की रात लाल चंदन और केसर से रंगे सफेद कपड़े को धनतेरस या दिवाली के दिन तिजोरी में बिछाने पर आकस्मिक धन का लाभ होगा।
वृष: धन कमाने के बाद भी उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हों तो दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के साथ कमल के फूल की पूजा करें। फूल को लाल कपड़े में बांध धन स्थान पर रखें से लाभ होगा।
मिथुन: धन की कमी से जूझ रहे हों तो धनतेरस या लक्ष्मी पूजन के दिए दक्षिणावर्ती शंख की पूजा कर उसे धन स्थान पर रखें।

कन्या राशि के पूजन का तरीका ये
कर्क: धन लाभ के लिए धनतेरस के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं।
सिंह: धनतेरस और दीपावली के दिन घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाकर रखें। सुबह तक दिया जलता रहे तो आर्थिक स्थिति में जरूर सुधार होगा।
कन्या: लाल रुमाल में नारियल बांध कर धन के स्थान पर रखें। धनतेरस के दिन कमलगट्टे की दो माला माता लक्ष्मी के मंदिर में दान करें तो लाभ संभव होगा।

घाटा हो रहा है तो ये करें तुला वाले
तुला: व्यवसाय में घाटा हो रहा हो तो धनतेरस के दिन बरगद के पत्ते पर सिंदूर व घी से ‘ऊं श्रीयाय: नम:’ लिखकर जल में प्रवाहित करें।
वृश्चिक: अपने परिसर में दीपावली के दिन दो केले के पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करें पर फल का सेवन ना करें।
धनु: धनतेरस के दिन पान के पत्ते पर रोली से श्री लिखकर पूजा के स्थान पर रख रोज उसकी पूजा करें।

मकर को मिलेगा रुका धन
मकर: काफी समय से रुका हुआ धन नही मिला रहा हो तो धनतेरस या दिवाली के दिन रूई के दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं।
कुंभ : दीपावली के दिन खीर बनाकर उसका भोग लक्ष्मी जी को लगाएं और प्रसाद ग्रहण करें।
मीन: भूखे को भोजन कराएं, दीन-दुखियों की सहायता करें।