फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shrikrishna Janmotsav will Starts from August 19 till Janmashtami 2019

अयोध्या के दीपोत्सव की तर्ज पर होगा ब्रज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, ये हैं तैयारियां

Mon, 22 Jul 2019 08:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Jul 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Shrikrishna Janmotsav will Starts from August 19 till Janmashtami 2019
श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव स्थल को सजाया गया(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

इस बार मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सात दिन तक मनाया जाएगा। 19 अगस्त से 25 अगस्त तक विभिन्न आयोजन कराए जाएंगे। मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, गोकुल, बरसाना, महावन के सभी पांच हजार मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। 

विज्ञापन


ब्रज-तीर्थ विकास परिषद ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कब क्या आयोजन होगा इसका पूरा कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं।
विज्ञापन


जन्माष्टमी 24 अगस्त को है। 19 अगस्त से ही जन्मोत्सव की धूम शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस बार अयोध्या के दीपोत्सव की तर्ज पर ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की घोषणा की है। सांसद हेमामालिनी ने भी मुख्यमंत्री की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र के साथ उनकी मंत्रणा भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन ने भी मथुरा का दौरा किया है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद और सांसद हेमामालिनी ने जो प्लानिंग की है उसके मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को ब्रज में एक मेला का रूप देने की है। क्योंकि इस दौरान देश-विदेश से कृष्ण भक्त मथुरा आते हैं। 

यहां के तीर्थ स्थल (लीला स्थली) का भ्रमण करते हैं। इस मेला में ब्रज की संस्कृति, लोककला से जुड़े आयोजन के साथ मनोरंजन के साधन भी हों। यहां बनने वाली प्रसिद्ध सामग्री खरीद कर ले जाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को भव्यता से मनाने की तैयारियां जनपद स्तर पर शुरू हो गई हैं।

प्रकाश से नहाएगी ब्रजभूमि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि इस बार ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव खास उल्लास के साथ मनाया जाए। संपूर्ण ब्रज प्रकाश व्यवस्था से जगमगा उठे। ब्रजभूमि रोशनी से नहाती दिखाई देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed