{"_id":"61003d258ebc3e85955a8941","slug":"shri-ram-katha-ends-with-coronation-kasganj-news-agr5014056130","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ श्रीराम कथा उत्सव का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ श्रीराम कथा उत्सव का हुआ समापन
विज्ञापन
फोटो 03 नंबर है।
राज्याभिषेक के साथ श्रीराम कथा का समापन
- हवन, यज्ञ और प्रसाद का किया गया वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
अमांपुर । कस्बे की शीतला माता मंदिर परिसर में चल रही 9 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का मंगलवार को श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा के साथ समापन हो गया। सुबह हवन-यज्ञ और दोपहर बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
यज्ञशाला में यज्ञाचार्य रामखिलाड़ी उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन यज्ञ कराया। आकाश, पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि व वरुण देव का आह्वान करते हुए पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में आहूति देकर सुख-शांति और विश्व कल्याण की कामना की। शीतला माता कमेटी द्वारा श्रीराम कथा में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रभु श्रीराम राम की आरती उतारी गई। राज्याभिषेक की भव्य झांकी सजाई गई। कथावाचक शैलेश कृष्ण महाराज ने श्रीराम राज्याभिषेक के प्रसंग का वर्णन किया। इस अवसर पर हरिओम वर्मा, चेयरमैन चांद अली खान, शीलेंद्र सोलंकी, विनय सोलंकी, धीरज गुप्ता, सुनील गुप्ता, दरबेश फौजी, रिंकू अग्रवाल, दिनेश शाक्य, पुष्पेन्द वर्मा, अनुज राघव, आकाश गुप्ता सर्राफ, धीरज शाक्य सभासद, मोनू गुप्ता, संजीव महेश्वरी, रामवीर कश्यप, विनीत मित्तल आदि मौजूद रहे।