फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Radhavallabh mandir thakur ji Play Chopad Diwali 2022

Diwali 2022: राधावल्लभ मंदिर में ठाकुरजी ने खेली चौपड़, अद्भुत लीला के भक्तों ने किए दर्शन

Tue, 25 Oct 2022 11:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Oct 2022 11:33 AM IST
सार

दिवाली पर प्रतिवर्ष ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर में चौपड़ लीला का आयोजन किया जाता है। जिसके अंतर्गत ठाकुरजी के समक्ष चौपड़ बिछाई जाती है और पासा फेंककर मंदिर में प्रतीकात्मक रूप से चौपड़ खेलते हैं।

विज्ञापन
Shri Radhavallabh mandir thakur ji Play Chopad Diwali 2022
मंदिर में चौपड़ लीला का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में दिवाली पर ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में ठाकुरजी ने चौपड़ खेली। इस अद्भुत लीला के दर्शन कर भक्त आनंदित हो उठे। मंदिर सेवायतों द्वारा इस लीला का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

भक्तों का उमड़ा सैलाब 

मंदिर में दिवाली पर चौपड़ लीला का दिव्य आयोजन मंदिर सेवायतों द्वारा किया गया। चौपड़ लीला अंतर्गत ठा. राधावल्लभ लाल के समक्ष मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने प्रतीकात्मक रूप से चौपड़ खेली। चौपड़ लीला के दर्शन के लिए दिवाली पर मंदिर में सोमवार शाम से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जैसे ही शाम को मंदिर में चौपड़ लीला का आयोजन किया गया। संपूर्ण मंदिर प्रांगण ठाकुर राधा वल्लभ लाल और श्रीजी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

विज्ञापन

चौपड़ खेलने की है प्राचीन परंपरा

मंदिर सेवायत विशाल्लाल गोस्वामी ने बताया कि दीपावली के दिन चौपड़ खेलने की प्राचीन परंपरा हमारी भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म में रही है। उन्होंने बताया कि दिवाली पर प्रतिवर्ष ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर में चौपड़ लीला का आयोजन किया जाता है। जिसके अंतर्गत ठाकुरजी के समक्ष चौपड़ बिछाई जाती है और पासा फेंककर मंदिर में प्रतीकात्मक रूप से चौपड़ खेलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सेवायत विशाल्लाल गोस्वामी ने बताया कि जो भक्त इस लीला के दर्शन करता है। उसके घर में सदैव सुख समृद्धि का वास रहता है और वह व्यक्ति सांसारिक कष्टों से मुक्ति पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed